फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sports skills are being honed in THA societies

Ghaziabad News: टीएचए की सोसायटियों में निखारा जा रहा खेलकूद का हुनर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sports skills are being honed in THA societies
साहिबाबाद। टीएचए की सोसायटियों में खिलाड़ियो का कौशल संवारा जा रहा है। कई सोसायटी ने इसकी पहल की है। कई जगह क्रिकेट ग्राउंड बनाए गए हैं तो कई सोसायटी में बैडमिंटन कोर्ट एवं फुटबॉल ग्राउंड तैयार किया गया है। खास बात यह है कि न केवल यहां बच्चों के लिए ग्राउंड तैयार किया गया है बल्कि खेलों में पारंगत करने के लिए कोच भी रखे गए हैं।
विज्ञापन

सुपरटेक आइकॉन, शिप्रा सनसिटी और सनराइज ग्रीन समेत अन्य सोसायटियों में विशेष खेलकूद के मैदान बनाए गए हैं, जहां बच्चों को विभिन्न खेलों और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से अपने हुनर को विकसित करने का अवसर मिल सके। इन मैदानों में बच्चों के लिए बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सोसायटी की आरडब्ल्यूए बच्चों को खेल के साथ-साथ अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी मार्गदर्शन देने के लिए प्रशिक्षित कोच रख रहे हैं।
विज्ञापन

सुपरटेक आइकॉन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि खेलों का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। यह न केवल बच्चों को स्वस्थ रखने में मदद करेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा। साथ ही, बच्चों को खेलों के माध्यम से टीमवर्क, नेतृत्व, और प्रतिस्पर्धा जैसी महत्वपूर्ण जीवन कुशलता सीखने का मौका मिलेगा। इस पहल से यह भी उम्मीद की जा रही है कि बच्चों का खेलकूद के प्रति रुझान बढ़ेगा और वे आगे चलकर किसी भी खेल में उत्कृष्टता हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों को स्केटिंग, जूडो सिखाने के लिए तो बाहर से कोच आते थे, लेकिन कोई प्ले एरिया नहीं होने की वजह से बच्चे क्रिकेट और फुटबॉल नहीं खेल पा रहे थे। अगर बच्चों को खेलना होता था। तो घर से दूर दौड़ लगानी पड़ती थी। इस लिए पिछले कुछ समय से क्रिकेट व फुटबॉल प्ले एरिया बनाने की मांग चल रही थी।

जयपुरिया सनराइज ग्रीन में भी बच्चों को खेलने के लिए प्ले एरिया बनाया हुआ है। इससे बच्चों के मानसिक और विकास में भी वृद्धि हो सके। स्थानीय निवासी शिल्पा ने बताया कि प्ले एरिया बनाने से पहले बच्चों को बाहर जाकर खेलने के लिए अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता था, लेकिन अब सोसायटी में खेल एरिया के बनने से बच्चों को अपनी ही सोसायटी में सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed