फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Special arrangements made for children at Hindon Airport

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट पर बच्चों के लिए बनाई गई विशेष व्यवस्था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Special arrangements made for children at Hindon Airport
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए दिनोंदिन सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अब यहां से यात्रा करने वाली महिलाएं जिनके छोटे बच्चे हैं उनके लिए बेबी केयर रूम बनाया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से तरफ से चाइल्ड केयर रूम में बच्चों के लिए नैपी बदलने की व्यवस्था के साथ ही खिलौने आदि रखे गए हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बनाए गए प्रतीक्षा कक्ष स्थल पर ही एक कोने में बना बेबी केयर रूम बच्चों के लिए आकर्षक है। दीवारों पर कार्टून बनाए गए हैं और एक कलरफुल बेड रखा गया है। यह सुविधा दो से ढाई वर्ष तक के बच्चों के लिए है। बच्चों के साथ हवाई यात्रा कर रही महिलाएं इंतजार के दौरान इस कमरे का इस्तेमाल कर सकतीं हैं।
विज्ञापन

इनसेट
लाइब्रेरी के साथ ही लैपटॉप वर्किंग स्टेशन की भी सुविधा
एयरपोर्ट पर बीते माह निशुल्क वाई-फाई और लाइब्रेरी की सुविधा दी गई थी। अब इसमें लैपटॉप वर्किंग स्टेशन भी जोड़ा गया है। कामकाजी लोग जो बिजनेस के चलते उड़ान भर रहे हों वे यहां निशुल्क वाई-फाई का प्रयोग कर लैपटॉप पर अपना काम कर सकेंगे। गत वर्ष एयरपोर्ट पर मोबाइल चार्जिंग की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
एयरपोर्ट छोटा है लेकिन हम अपने स्तर से यात्रियों के लिए जितना हो सकता है सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रयासरत हैं। आने वाले समय में सुविधाओं में और इजाफा किया जाएगा।
डॉ महेश चिलका, डायरेक्टर, हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed