फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sparsh hospital license suspended

Ghaziabad News: स्पर्श अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
sparsh hospital license suspended
गाजियाबाद। पथरी के ऑपरेशन के दौरान रोहित की मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम करने वाले तीन सदस्यीय डॉक्टरों के पैनल को पोस्टमार्टम में युवक के यूरेथ्रा (पेशाब की नली) में पथरी फंसी मिली है। पैनल ने स्वैब, पथरी का अंश और बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए फाेरेंसिक लैब भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक की मौत 21 घंटे पहले हुई थी। पैनल ने मंगलवार की शाम पांच पोस्टमार्टम किया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऑपरेशन के दौरान मौत को लापरवाही मानते हुए स्पर्श अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। अगर जांच में डॉक्टरों की लापरवाही पाई गई तो पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जांच समिति ने अस्पताल प्रबंधन और मृत युवक के परिजनों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन

15 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
सीएमओ का कहना है कि पथरी के ऑपरेशन में युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जांच के लिए एसीएमओ डाॅ. डीएम सक्सेना के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें डिप्टी सीएमओ डाॅ. चरण सिंह, वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. आरपी सिंह और सर्जन डॉ. संजय गुप्ता शामिल हैं। जांच समिति 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई किसी मामले में कार्रवाई
एक साल में लोनी, डासना, मोदीनगर और शहर के अलग-अलग अस्पतालों में आए दिन घटनाएं होती हैं, इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सिर्फ बयान दर्ज करने और नोटिस भेजने तक ही सिमट कर रह जाती है। मामले की जांच कर रहे उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चरन सिंह का कहना है कि कई बार पीड़ित पक्ष बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद न तो घर पर मिलते हैं और न ही बयान दर्ज कराने के लिए कार्यालय आते हैं। इस कारण से जांच प्रभावित होती है।


किसी के भी खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
9 जनवरी : शांति गोपाल में ऑटो चालक धर्मपाल की मौत

जांच - चल रही है।
20 जनवरी : लोनी के खन्ना नगर कालोनी में संचालित माही अस्पताल में गर्भवती पूजा की मौत
जांच - चल रही है।

5 फरवरी : लोनी के लाइफ लाइन अस्पताल में पांच फरवरी को प्रसूता की मौत
जांच - चल रही है।

5 अक्तूबर : प्रसव के दौरान गर्भवती शाहिदा की मौत
जांच - चल रही है।

8 सितंबर: मुरादनगर के सक्कोवाली गली निवासी मंजू की मोदीनगर अस्पताल में मौत हो गई।
जांच - नहीं हुई
छह नवंबर : ईएसआई अस्पताल में रामपाल की मौत
जांच - जांच नहीं हुई

29 नवंबर : मैक्स अस्पताल में नाक का आपरेशन हुआ, लेकिन आंख की रोशनी चली गई थी।
जांच - चल रही है।

यह था मामला
एमसीडी में कर्मचारी लीलू पारचा के 30 वर्षीय बेटे रोहित काे पेट में दर्द हुआ तो दस दिन पहले शालीमार गार्डन स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर डॉक्टरों की टीम ने रोहित के पित्त की थैली से पथरी निकालने का ऑपरेशन किया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पहुंचने पर तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद सोमवार को फिर से भर्ती कराया था। इसके बाद सोमवार की सुबह फिर से भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप था कि रोहित के शरीर में संक्रमण फैल गया था। इस कारण से पेट और हाथ-पैर में सूजन आ गई थी। मंगलवार सुबह रोहित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed