फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   spacial collunm of ghaziabad

पिता की प्रेरणा से अखाड़े में उतरे थे कपिल, अब खेलो इंडिया में दिखाएंगे दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
spacial collunm of ghaziabad
गाजियाबादी सितारा
विज्ञापन

पिता की प्रेरणा से अखाडे़ में उतरे थे कपिल, खेलो इंडिया में दम दिखाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। कुश्ती के अखाडे़ में कपिल पवार राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। वह कुश्ती में हर दिन नई उपब्धियां हासिल कर रहे हैं। कपिल ने गुजरात में आयोजित जूनियर नेशनल में शानदार प्रदर्शन कर चौथा स्थान हासिल कर गाजियाबाद का नाम रोशन किया। साथ ही खेलो इंडिया के लिए भी क्वालिफाई किया। वह असम में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम में 16 से 19 जनवरी के बीच कुश्ती में दमखम दिखाएंगे। 97 किग्रा भारवर्ग में खेलने वाले कपिल पिछले चार साल से महामाया में कुश्ती कोच गोविंद यादव की देखरेख में प्रैक्टिस कर रहे हैं। 17 वर्षीय कपिल इस वर्ग केशानदार खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह इस साल जूनियर स्टेट में भी गोल्ड हासिल कर चुके हैं।

उनके पिता पहलवानी करना चाहते थे, लेकिन कर नहीं पाए। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को प्रोत्साहित किया। आज कपिल एक सफल रेस्लर की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। उन्होंने 12 साल की आयु में अखाडे़ में पेशेवर कुश्ती के दांव पेंच सीखने शुरू किए। बचपन से ही सुडौल कद-काठी केकपिल कुश्ती के अखाडे़ में दिन-प्रतिदिन निखरते गए। वह कुश्ती में कई खिताब जीत चुके हैं। वह बताते हैं कि मेहनत के साथ उनके करियर में कोच का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। परिवार से भी हमेशा सर्पोट मिला। जिससे वह खेल में बेहतर करते गए। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने लिए वह खूब परिश्रम कर रहे हैं। उनका लक्ष्य इस बार अपने वर्ग में नेशनल गोल्ड झटकना है। आजकल वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए वाराणसी में चल रहे यूपी टीम के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed