{"_id":"67094f0cb105d4a8830f19cb","slug":"sp-suspended-both-the-accused-after-finding-them-guilty-in-the-investigation-in-hapur-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी पर एक्शन: हापुड़ में चौकी इंचार्ज और सिपाही ने रची थी गोलीकांड की साजिश, अब SP ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी पर एक्शन: हापुड़ में चौकी इंचार्ज और सिपाही ने रची थी गोलीकांड की साजिश, अब SP ने किया निलंबित
Fri, 11 Oct 2024 09:45 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2024 09:45 PM IST
सार
एसपी ने आरोपी चौकी प्रभारी समेत दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीनी विवाद में दूसरे पक्ष के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराने के लिए टीपी नगर चौकी इंचार्ज और एक सिपाही ने व्यक्ति से मिलकर ही गोली मारने की घटना को अंजाम दिया था। जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने दोनों आरोपियों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
क्या था मामला
नगर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले निजामपुर के पास बाईपास पर असम डिबू्रगढ़़ निवासी दीपचंद आगरवाला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह गढ़मुक्तेश्वर से कार द्वारा दिल्ली जा रहा था। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे 09 पर होटल ग्रीन चिली के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। पीड़ित ने जमीनी विवाद का आरोप लगाते हुए देहारादून के सत्यम वैद्य और उसकी मां कुमुद वैद्य को नामजद किया था।
इस मामले की जांच में पुलिस को संदिग्ध बिंदु सामने आए। जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम में खाकी के रोल का पता चला। एसपी ज्ञानंजय ने बताया कि इस वारदात को अंजाम वादी ने टीपी नगर चौकी इंंचार्ज नितिन वर्मा और एक सिपाही सुरेेंद्र से मिलीभगत कर ली। घटना को अंजाम देने के लिए सभी ने बिजनौर के एक शूटर की मदद ली। पुलिस ने घायल व्यक्ति, शूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें घायल दीपचंद आगरवाला, सोनू पटा थाना पाटाशर कुशी जनपद बोरपेटा असम निवासी धंजीत कोलीटा और शूटर गांव महमूदपुर राजौरी जिला बिजनौर निवासी आसिफ उर्फ आरिफ शामिल हैं।
विज्ञापन
घायल से पूछताछ में पुलिस को मामला लगा था संदिग्ध
पुलिस ने घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस शुरू से ही घटना का संदिग्ध मानते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। जांच में पुलिस को पता चला कि सभी आरोपियों ने ग्राम श्यामनगर स्थित एक फार्म हाउस पर घायल ने चौकी प्रभारी व सहारनपुर निवासी कुछ लोगों से मिलकर गोलीकांड की पूरी कहानी और प्लॉन रचा था। पुलिस ने गहनता से जांच की तो मामला खुलता चला गया। जांच में पता चला कि बिजनौर के शूटर आसिफ से गोली लगवाने का सौदा तय किया था। बताया जा रहा है कि इसके लिए वादी ने डेढ़ लाख रुपये शूटर को देने तय हुए थे और नौ अक्तूबर की रात को इस गोली कांड को अंजाम दिया गया था।
आरोपी पुलिसकर्मियों की होगी विभागीय जांच
मामले में टीपी नगर चौकी प्रभारी नितिन वर्मा और सिपाही सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़े बिंदुओं को देखते हुए सीसीटीवी आदी भी खंगाले जा रहे हैं। -ज्ञानंजय सिंह एसपी।