फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP leader's brother beat up e-rickshaw driver on the road as a cock

Ghaziabad News: सपा नेता के भाई ने ई-रिक्शा चालक को सड़क पर मुर्गा बनाकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
SP leader's brother beat up e-rickshaw driver on the road as a cock
मुरादनगर। रावली रोड बिलाल मस्जिद के पास रविवार रात ई-रिक्शा की टक्कर से सपा नेता के भाई की बाइक गिर गई थी। बाइक गिरने से नाराज सपा नेता के भाई ने ई-रिक्शा चालक को बीच सड़क पर पीटा। इतना ही नहीं उसे बीच सड़क पर मुर्गा भी बनाया। अंसारियान कॉलोनी निवासी अनवार ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर बच्चों का पालन पोषण करता है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे रावली रोड बिलाल मस्जिद के पास स्थित होटल से सब्जी लेने गया था। ई-रिक्शा होटल के पास ही खड़ी थी। सब्जी लेकर वापस आने के लिए मुड़ते ही ई-रिक्शा की टक्कर से सपा नेता के भाई की बाइक गिर गई। आरोप है कि गुस्साए बुलेट मालिक ने अनवार के साथ मारपीट शुरू कर दी, इतना ही नहीं बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर कनपटी पर पिस्टल रखकर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने दबाव डालकर कई बार तहरीर बदलवाई। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि तहरीर पर फिरोज चौधरी पुत्र नूर मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना पुलिस ने कोई तहरीर बदलवाई तो इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed