फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP-BSP are clear, then the growth of state Amit Shah

सपा-बसपा हों साफ, तभी प्रदेश का विकास: अमित शाह

Mon, 25 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 25 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
SP-BSP are clear, then the growth of state Amit Shah
अ‌‌मित शाह

‘देश का विकास तभी संभव है, जब यूपी का विकास हो और यूपी के विकास के लिए सपा-बसपा का सूपड़ा यहां से साफ करना होगा।’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह बात लोनी के गांव गनौली में आयोजित ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के दौरान कही।

विज्ञापन


उनका कहना था कि यूपी में कभी सपा तो कभी बसपा की सरकार आती है। यही कारण है कि विकास के मामले में यह प्रदेश पिछड़ा हुआ है। सपा-बसपा का यह सिलसिला अब बंद होना चाहिए।
विज्ञापन


किसानों के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे अमित शाह का कहना था कि प्रधानमंत्री ने इस बजट में ग्रामीण विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है। बजट का 70 फीसदी हिस्सा ग्रामीण विकास के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक गांव के विकास को 80 लाख रुपये केंद्र की ओर से दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि देश में 3000  से ज्यादा सस्ती दवाओं की दुकानें ग्रामीण अंचलों में खोली जाएंगी। इन पर 400 से ज्यादा दवाएं मात्र 10 से 30 फीसदी दामों पर मिलेंगी।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सिर्फ एक परिवार की पार्टी है और बसपा में मायावती के अलावा कोई दूसरे को नेता नहीं बनने दिया जाता। नेताओं के संबोधन के बाद अमित शाह और अन्य पदाधिकारियों ने किसानों के साथ बैठकर मोदी का लाइव भाषण सुना।

किसानों की पंचायत से मिशन 2017 का आगाज कर गए शाह
गाजियाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोनी से विधानसभा चुनाव के मिशन 2017 का आगाज कर गए। उन्होंने कांग्रेस के 60 साल बनाम बीजेपी के दो साल के शासन की तुलना की। केंद्र सरकार की किसान और ग्राम विकास की योजनाओं की चर्चा करने के साथ ही प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

शाह के 20 मिनट के भाषण का केंद्र किसान और खलिहान रहे। उन्होंने विधानसभा चुनावों में किसानों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि प्रदेश और देश का विकास खेत और किसान के यहां से होकर निकलता है।

गांव-किसान के विकास के बिना प्रदेश और देश का विकास नहीं हो सकता। कांग्रेस के 60 साल के शासन में  सरकारों का बजट शहरों पर खर्च किया जाता रहा। यही कारण रहा कि गांव और किसान बदहाल होते गए।

मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल में किसानों और गांवों के विकास पर ध्यान दिया गया है। बजट का बड़ा हिस्सा इनके लिए जारी किया गया है। अब किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों और गांवों के उत्थान से ही समृद्ध राष्ट्र और उत्तम प्रदेश बनाया जा सकता है। किसानों को अपनी हितैषी भाजपा की सरकार प्रदेश में बनानी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़ सहित जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार एक बार बनी, वहां बार-बार लोग उसी सरकार को चुन रहे हैं। यदि एक बार बीजेपी की सरकार यूपी में बन गई तो फिर विकास कार्यों के बल पर बार-बार बीजेपी की सरकार बनेगी। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और सांसद सत्यपाल सिंह ने भी किसानों को साथ लेकर सपा सरकार का सफाया करने का दावा किया।

अमित शाह ने केंद्र की किसान और ग्राम विकास की योजनाओं की सिलसिलेवार चर्चा करने के साथ ही स्पष्ट कर दिया कि इनका लाभ यूपी के किसानों को नहीं मिलेगा। सूखा राहत का रुपया केंद्र के जारी करने केबावजूद प्रदेश सरकार ने किसानों को नहीं दिया।  ऐसे में विकास के लिए जरूरी है कि  प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार बनवाई जाए।


शाह के आने से बढ़ गया नंदकिशोर का कद
गाजियाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर ने अपने गांव गनौली में आयोजित कराया था। शाह के इस कार्यक्रम के बाद से नंदकिशोर का कद  पार्टी में और बढ़ गया है। बता दें कि लोनी विधानसभा क्षेत्र से कई भाजपाई विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक रहे हैं, ऐेसे में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कई नंदकिशोर के कई विरोधियों की उम्मीदों को ठेस लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed