फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sonam Choudhary won first prize in rope jumping.

Ghaziabad News: रस्सीकूद में सोनम चौधरी ने जीता पहला पुरस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sonam Choudhary won first prize in rope jumping.
मान्यवर कांशीराम राजकिय महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राएं। स्र - फोटो : mathura
गाजियाबाद। नंदग्राम स्थित मान्यवर कांशीराम राजकीय कॉलेज में शुक्रवार को 16वें वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। रस्सीकूद में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनम चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन उपक्रीड़ा निदेशक पूनम बिश्नोई, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता शुक्ला ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एनसीसी की छात्राओं ने मार्च पास्ट करके प्राचार्या को सलामी दी। छात्र अजय ने मशाल दौड़ संपन्न की। छात्र अंकुर यादव ने सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। प्राचार्य ने बताया कि रस्सी कूद में सोनम चौधरी प्रथम स्थान, राधा द्वितीय स्थान और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में प्रीति प्रथम, साक्षी द्वितीय और पायल तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में सौम्या प्रथम, नैंसी द्वितीय और राधा तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में साक्षी प्रथम, सौम्या द्वितीय और कुमकुम तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में चक्का फेंक में वंश प्रथम, सत्यम द्वितीय, नितिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में सत्यम प्रथम, विनय द्वितीय, अंकुर यादव तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में वंश प्रथम, सत्यम द्वितीय, विकास मावी तृतीय स्थान पर रहे। छात्र वर्ग में बैडमिंटन सिंगल्स प्रतियोगिता में अल्ताफ प्रथम, सहबाज द्वितीय, सुहेब तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन डबल्स में सुहेब और अंश प्रथम, सहबाज और सत्यम द्वितीय स्थान पर रहे। रस्सी कूद में केशव प्रथम, विनय द्वितीय और गौरव तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में टीम ए विजेता रही और टीम सी रनर-अप रही। प्रतियोगिता आयोजित कराने में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. उत्तम कुमार शर्मा का योगदान सराहनीय रहा। मंच संचालन डॉ. प्रियंका सिंह ने किया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed