{"_id":"6537ffb4e900599d5c03eec5","slug":"son-of-former-congress-mla-seriously-injured-in-road-accident-in-hapur-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: पूर्व विधायक का बेटा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, होश में आने पर पांच लाख की लूट का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: पूर्व विधायक का बेटा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, होश में आने पर पांच लाख की लूट का लगाया आरोप
Tue, 24 Oct 2023 11:02 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:02 PM IST
सार
हालांकि घायल ने मंगलवार सुबह पांच लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया था, लेकिन थाने पर अभी तक इस बाबत कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ से कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह के पुत्र सतेंद्र उर्फ बॉबी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हापुड़ स्थित एक निजी अस्पातल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घायल ने मंगलवार सुबह पांच लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया था, लेकिन थाने पर अभी तक इस बाबत कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
हापुड़ निवासी सतेंद्र सिंह उर्फ बॉबी की कार सोमवार की देर रात निजामपुर से रघुनाथपुर को जाने वाले मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई थी। जिसमें बॉबी घायल हो गया था। कार और ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह बॉबी ने होश आने पर हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला कर पांच लाख रूपये लूटने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
एसएचओ सुमन कुमार सिंह का कहना है कि सड़क दुर्घटना में बॉबी घायल हुआ है। उसकी कार हाफिजपुर निवासी धनपाल के ट्रैक्टर से टकराई, धनपाल ट्रैक्टर में पंप से डीजल भरवाकर घर जा रहा था। कार के दोनों एयर बैग खुले है, जिससे दुर्घटना होना प्रतीत हो रहा है। अभी तक की पुलिस जांच में भी सड़क दुर्घटना का होना सामने आया है। थाने पर अभी तक इस बाबत कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन