फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Son accuses father of concealing property registered in his name.

Ghaziabad News: बेटे ने पिता पर लगाया आरोप- उनके नाम पर दर्ज प्रॉपर्टी को छिपाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Son accuses father of concealing property registered in his name.
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता पर दादी की ओर से उसके नाम की गई वसीयत को छिपाकर पूरी संपत्ति पर अपना नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसके बाद बिना उन्हें जानकारी दिए मकान दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। जबकि उसमें आधा हिस्सा उनका था। शिकायत के बाद जीडीए ने अभिलेखों से पिता का नाम निरस्त कर दिया। मामले में शांतनु मोहन केन ने सिहानी गेट थाने में पिता विनय मोहन केन, राजेश कुमार गुप्ता और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिकायत में मूलरूप से सिहानी गेट क्षेत्र के लोहिया नगर और हाल में गढ़ रोड हापुड़ स्थित भीमनगर में रहने वाले शांतनु मोहन केन ने बताया कि लोहिया नगर स्थित भवन उनकी दादी विमला केन उर्फ विमला जाटव के नाम था। दादी ने अपने जीवनकाल में 27 अप्रैल 2022 को पंजीकृत वसीयत कराई थी। इसमें संपत्ति का आधा-आधा हिस्सा अपने बेटे विनय मोहन केन और उनके नाम किया गया था।
विज्ञापन

शांतनु मोहन का कहना है कि 26 जून 2024 को दादी की मौत के बाद उनके पिता विनय मोहन केन ने वसीयत में उनके हिस्से की जानकारी छिपाई। इसके बाद पिता ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीडीए के अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने जीडीए में आपत्ति दर्ज कराई। दोनों पक्षों को सुनने और दस्तावेजों की जांच के बाद जीडीए ने 11 जून 2026 को संबंधित संपत्ति के अभिलेखों से उनके पिता का नाम निरस्त कर दिया।
आरोप है कि दो जून को वह अपनी मां रीता के साथ वहां पहुंचे तो मकान के बाहर राजेश कुमार गुप्ता का बोर्ड लगा मिला। अंदर पहुंचते ही राजेश और उसके परिवार के चार-पांच सदस्यों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने कहा कि मकान उन्होंने खरीद लिया है। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके और उनकी मां के साथ मारपीट की और उन्हें मकान से बाहर निकाल दिया।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत के आधार पर 7 अगस्त को केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed