फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Some youths stopped their car on NH 9 and behaved indecently with woman in Ghaziabad

एनएच-नौ की वो काली रात: तीन दरिंदे आए और कार का शीशा तोड़ महिला को बाहर खींचा...गंदी तरह छुआ, फाड़ दिया पैजामा

Thu, 12 Jun 2025 10:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Jun 2025 10:13 PM IST
सार

पीड़ित युवती घटना से बहुत ज्यादा डर गई। जिसके कारण एफआईआर दर्ज कराने में देरी हुई। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रभात, दक्ष यादव तथा मंदिरा के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Some youths stopped their car on NH 9 and behaved indecently with woman in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच-नौ पर घर जाते हुए अर्धरात्रि में गाड़ी रोककर युवकों ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। दिल्ली कृष्णा नगर निवासी युवती ने थाना वेव सिटी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों पर अश्लील हरकत करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

वेव सिटी क्षेत्र के वेदांता फार्म हाउस स्थित आइरिश क्रिएशन कंपनी में इवेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत युवती का आरोप है कि वह 3 जून को काम खत्म होने के बाद सुबह लगभग ढाई बजे कंपनी के मालिक आमोद गुप्ता के साथ अपने निवास कृष्णा नगर दिल्ली को जा रही थी। तभी एक अर्टिगा गाड़ी में बैठे तीन व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी चलने के बाद उन्होंने उनकी गाड़ी के बराबर में आकर शीशा उतारकर गाली-गलौज करके गाड़ी रोकने के लिए कहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चलती गाड़ी में आरोपी अश्लील इशारे कर रहे थे। आमोद गुप्ता ने गाड़ी नहीं रोकी तो आरोपियों ने अपनी गाड़ी आमोद गुप्ता की गाड़ी के सामने रोक दी। आमोद गुप्ता ने अपनी गाड़ी लॉक कर ली, लेकिन आरोपियों ने आमोद गुप्ता की गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया। आरोपियों ने खिड़की खोलकर युवती को बाहर खींच लिया। बाद में गंदी नियत से शरीर पर बैड टच किया और आरोपी प्रभात ने ट्राउजर खींच कर फाड़ दी। युवती ने सड़क पर जोर से चिल्लाना शुरू किया। 

विज्ञापन

रात होने के कारण काफी समय के बाद लोग उनकी मदद को आए। लोगों को आता देखकर आरोपी अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। पीड़ित युवती को बचाने पर मालिक आमोद गुप्ता के साथ भी उन्होंने मारपीट की। पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी युवक दक्ष और मंदिरा पूर्व में वेदांता फॉर्म हाउस में कार्य करते थे उनकी गलतियों की वजह से उन्हें वहां से निकाल दिया गया था। 

पीड़ित युवती घटना से बहुत ज्यादा डर गई। जिसके कारण एफआईआर दर्ज कराने में देरी हुई। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रभात, दक्ष यादव तथा मंदिरा के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed