फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Some of the people participating in the yatra threw stones at the police and vandalized vehicles.

Ghaziabad News: यात्रा में शामिल लोगों में से कुछ ने पुलिस पर पत्थर फेंके और वाहनों में तोड़फोड़ की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Some of the people participating in the yatra threw stones at the police and vandalized vehicles.
साहिबाबाद। राजनीतिक हिस्सेदारी समेत कई मुद्दों के लिए हरिद्वार से दिल्ली जा रही राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की संकल्प यात्रा में शामिल लोगों और पुलिस के बीच शुक्रवार को जमकर झड़प हुई। पुलिस ने साहिबाबाद के सौर ऊर्जा मार्ग पर यात्रा को दिल्ली जाने से रोक दिया तो इसमें शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने लाठी बरसाकर लोगों को खदेड़ दिया। मौके से 13 लोगों को हिरासत में लेकर चार वाहन सीज कर दिए। पथराव में पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई लोगों को पुलिस के लाठीचार्ज से चोट लगी है जबकि कुछ भगदड़ में गिर जाने से घायल हुए हैं। इस यात्रा में शामिल लोग बृहस्पतिवार रात 11 बजे मोहननगर से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे थे। लिंक रोड पुलिस ने उन्हें साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में रोक दिया। रात में वह निजी बैंक्वेट हॉल में बैठ गए। शुक्रवार सुबह दस बजे पुलिस अधिकारी वार्ता करने पहुंचे तो संकल्प यात्रा में शामिल लोग दिल्ली जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने पर अड़ गए। दिल्ली पुलिस ने भी वार्ता में समझाने का प्रयास किया, लेकिन संगठन के पदाधिकारियों ने उनकी बात नहीं मानी। शुक्रवार को यह बैंक्वेट हॉल युवती की शादी के लिए बुक था। हंगामे की वजह से संचालक चिंतित होने लगे। अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शनकारी बैंक्वेट हॉल से निकलकर सड़क पर बैठ गए और हंगामा करने लगे। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया पर लोगों से पहुंचने की अपील की। इसके बाद भीड़ बढ़ती चली गई। लोग पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने पत्थर फेंक दिए। देखते ही देखते लोग पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया।
विज्ञापन



पुलिस ने यात्रा को रोका

राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि समाज के लोग राजनीतिक हिस्सेदारी, जातिगत जणगना, अनुसूचित जाति आरक्षण की मांग और सामाजिक उत्पीड़न के मुद्दे पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए 27 फरवरी को हरिद्वार से शुरू की संकल्प यात्रा एक मार्च को दिल्ली पहुंचनी थी, लेकिन पुलिस ने नहीं पहुंचने दिया और रास्ते में ही रोक दिया।
विज्ञापन

बिना अनुमति दिल्ली जाने की जिद पर अड़े थे लोग: डीसीपी

डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि प्रजापति समाज के लोग संकल्प यात्रा में बिना अनुमति दिल्ली जाना चाहते थे। साहिबाबाद में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ज्ञापन लेने पहुंचे थे लेकिन संकल्प यात्रा में शामिल लोग नहीं माने। हंगामे से कानून व्यवस्था बिगड़ने पर सभी को वहां से खदेड़ दिया। कई लोगों को हिरासत में लिया है। वाहन भी सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएमजी में 16 लोगों ने कराया परीक्षण :

जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शाम को 16 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मेडिकल परीक्षण कराया है जिसमें तीन-चार लोग घायल थे सभी का उपचार करके आराम करने की सलाह दी है। सभी लोगों ने खुद को प्रदर्शन में शामिल होना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed