फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Solve the problems of farmers, otherwise the movement will become tough: Rakesh Tikait

Ghaziabad News: किसानों की समस्या का समाधान करें, नहीं तो सख्त होगा आंदोलन ः राकेश टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Solve the problems of farmers, otherwise the movement will become tough: Rakesh Tikait
मंडोला विहार में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में किसानों को संबो​धित करते राकेश टिकैत। संवाद
लोनी। मंडोला आवास विकास के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे मंडोला समेत छह गांव के किसानों के समर्थन में रविवार को भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि आवास विकास अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो मंडोला आवास विकास में कार्यों को रुकवाकर आंदोलन को और तेज व सख्त करना होगा।
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि आवास विकास जिन भूखंड का अधिग्रहण कर रहा है उनका बैनामा नहीं कराया जा रहा है। किसानों की खेतीबाड़ी की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। टिकैत ने कहा कि लोनी और नोएडा में धरने पर बैठे किसानों की कमेटी बनानी पड़ेगी। नोएडा वाले किसानों को मंडोला भेंजे, जब भी किसानों की वार्ता होगी। इस मामले में प्रशासन और सरकार किसानों से बातचीत करें। सरकार और अधिकारी इन किसानों की समस्या का समाधान करें। नहीं तो मंडोला आवास विकास में कार्यों को रुकवाना पड़ेगा। साथ ही यह आंदोलन और सख्त होगा और महापंचायत होगी। कहा कि मंडोला समेत सभी गांव के किसानों की मदद के लिए भारतीय किसान यूनियन साथ खड़ा है। बागपत, मुजफ्फरनगर, नोएडा के किसान भी उनकी मदद के लिए आएगें। अगर किसानों को मुआवजा नहीं देंगे, तो विकास कार्य भी नहीं होने देंगे। कहा कि पंजाब में धरने पर बैठे किसानों की बातचीत चल रही है। इसके लिए 21 मार्च का समय दिया गया है।
विज्ञापन


बजट में किसानों को जीरो पर लाकर खड़ा कर दिया

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार धरने को लंबा खींचना चाहती है। उन्होंने यूपी बजट पर कहा कि बजट में किसानों को जीरो पर लाकर खड़ा कर दिया है। किसानों को कोई सुविधा नहीं दी है। सरकार किसानों पर कर्जा बढ़ाने का काम न करे, किसानों की आमदनी बढ़ाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएमपी के अंदर होगी पंचायत

मंडोला में हुई पंचायत केएमपी से अंदर है। आगे जो भी दिल्ली के लिए आंदोलन होगा वह इस केएमपी के अंदर ही होगा। दिल्ली के चारों तरफ इस केएमपी के अध्यक्ष चुने जाएंगे। आगे बड़ी लड़ाई की तैयारी हो रही है। दिल्ली अगर घिरेगी तो इस केएमपी से ही घिरेगी। उन्होंने गन्ना भुगतान के बारे में कहा कि गन्ना भुगतान सरकार ने नहीं दिया है। कुछ फैक्ट्रियों पर पिछला बहुत बकाया रुका हुआ है। किसानों के साथ धोखा हो रहा है। फसल बोने से पहले दाम तय हो जाने चाहिए। जब तक किसान के पास मिल वाले और सरकार न आए, तब तक फसल को कम कर दो। एक दिन देश में एग्री कलचर हड़ताल भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed