फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Solid waste compost plant will be built in-grizzly Mcri

मछरी-मटियाला में बनेगा सॉलिड वेस्ट कंपोस्ट प्लांट

Sun, 27 Nov 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Solid waste compost plant will be built in-grizzly Mcri
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट - फोटो : file photo

खुले में शौच मुक्त हो चुके दो गांवों मछरी और मटियाला में सॉलिड वेस्ट कंपोस्ट प्लांट बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अब तक गाजियाबाद के 55 गांवों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन


इनमें से दो गांवों में मछरी और मटियाला गांव के लिए 20-20 लाख का बजट मांगा गया है, जिससे कंपोस्ट तैयार किया जा सके। तैयार कंपोस्ट गांव के किसानों को ही दिया जाएगा। डीपीआरओ ने बताया कि इन गांवों की स्वीकृति मिलने के बाद अगले चरण में पांच गांवों के लिए यह बजट प्रस्तावित किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व ग्रामीणों को अपना गांव स्वच्छ करने को प्रेरित किया जा रहा है। जो गांव पूरी तरह स्वच्छ हो जाएंगे, उन गांवों को ही यह तोहफा दिया जाएगा। डीपीआरओ ने बताया कि शासन की ओर से भी इन गांवों में सॉलिड वेस्ट कंपोस्ट तैयार करने के लिए बजट मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की भलाई के लिए कार्य कराने को स्वच्छता चैंपियन कमान संभालेंगे। प्रत्येक गांव में पांच-पांच स्वच्छता चैंपियन बनाए गए हैं। इन चैंपियन का दायित्व अपने गांव को स्वच्छ रखने का है, जो गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं, वहां गलती से भी कोई शौच के लिए खेतों में न जा सकें, इसके लिए चैंपियन लगातार अभियान चलाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed