फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   software engineer killed in accident

Ghaziabad News: दुर्घटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
software engineer killed in accident
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में कोयल एंक्लेव के पास कार दुर्घटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। दिल्ली से ड्यूटी कर लौटने के दौरान दूसरी तेज रफ्तार कार ने इंजीनियर की कार में टक्कर मार दी। इंजीनियर की पत्नी ने घायलावस्था में पति को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान इंजीनियर की मौत हो गई। उनकी पत्नी ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ टीलामोड़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भारत सिटी निवासी अखिलेश सिंह दिल्ली की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह शनिवार रात एक बजे ड्यूटी से लौट रहे थे। कोयल एंक्लेव सोसाइटी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद इंजीनियर की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। आरोपी चालक की कार भी पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार दुर्घटना की जानकारी इंजीनियर की पत्नी को उनके भाई ने फोन कर दी।
विज्ञापन

इंजीनियर की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से पति को कार से बाहर निकलवाया। वह अपने पति को घायलावस्था में जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचीं। जहां पर चिकित्सकों ने उनके पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल से दोनों कारों को कब्जे में ले लिया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में टक्कर मारने पर मुकदमा दर्ज
साहिबाबाद। वेव सिटी के जीएफ स्प्रिंगवुड एन्क्लेव निवासी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि वह कार से गाजियाबाद से दिल्ली जा रहे थे। साहिबाबाद रेड लाइट के पास एक तेज रफ्तार कार उनकी कार में पीछे से आकर टकरा गई। इससे मानवेंद्र की कार की डिग्गी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने आरोपी कार चालक से शिकायत की तो उसने अभद्रता करते हुए अपने मालिक को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि कार मालिक ने शराब के नशे में अभद्रता की जबकि कार में चालक समेत 12 महिलाएं व बच्चे भी थे। एसीपी साहिबाबाद भाष्कर वर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed