फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Software engineer dies after falling from 31st floor

Ghaziabad News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की 31वीं मंजिल से गिरकर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Software engineer dies after falling from 31st floor
इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित साया गोल्ड सोसायटी की 31वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की हुई मौत हुई
इंदिरापुरम। वैशाली सेक्टर पांच निवासी सत्यम त्रिपाठी (26) की संदिग्ध हालात में 31वीं मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसा 12 अक्तूबर की शाम करीब 6:30 बजे वैभव खंड स्थित साया गोल्ड एवेन्यू की बिल्डिंग में हुआ। उस समय सत्यम अपने दोस्त कार्तिक और प्रॉपर्टी एजेंट सतपाल के साथ बहन श्वेता के रहने के लिए किराये पर फ्लैट देखने गए थे। कार्तिक ने ही सत्यम के नीचे गिरने की सूचना पुलिस, परिवार और दोस्तों को दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया और मोबाइल कब्जे में लेकर सीडीआर निकलवाई है। वहीं, कार्तिक और सतपाल से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन



एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सत्यम त्रिपाठी नोएडा सेक्टर दो स्थित आईटी कंपनी में रिसर्च मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। कार्तिक भी उसी कंपनी में कार्यरत है। सत्यम के पिता प्रदीप त्रिपाठी ठेकेदार हैं। बताया कि सत्यम की बहन श्वेता की शादी फरवरी 2025 में हुई थी। बहन और बहनोई दोनों ही नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बहन के कहने पर सत्यम किराये के लिए फ्लैट देख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने साया गोल्ड एवेन्यू में संपर्क किया। यहां से उन्हें प्रॉपर्टी एजेंट सतपाल की जानकारी मिली और उन्होंने एजेंट से बातचीत की। रविवार शाम करीब छह बजे सत्यम और कार्तिक सतपाल के साथ पहले 24वीं मंजिल पर फ्लैट देखने पहुंचे लेकिन पसंद न आने पर 31वीं मंजिल पर गए।
विज्ञापन




एसीपी ने बताया कि इस दौरान उनके पास किसी की कॉल आई और वह कार्तिक व सतपाल को फ्लैट में रोककर खुद बाहर बालकनी में जाकर बात करने लगे। शुरुआती जांच में सामने आया कि करीब 20 मिनट तक जब सत्यम वापस फ्लैट में नहीं लौटे तब एजेंट और कार्तिक बाहर निकले। तब सत्यम की चप्पलें और मोबाइल बालकनी में फ्लोर पर थे और सत्यम नीचे घास व मिट्टी के मैदान में गिरे हुए थे। दोनों तुरंत लिफ्ट से नीचे पहुंचे और डायल 112 पर फोन कर पुलिस और परिवार को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सत्यम को अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसा, हत्या या आत्महत्या



एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिस बालकनी से सत्यम के गिरने की बात सामने आई है उसकी सुरक्षा दीवार करीब पांच फीट ऊंची है। आधी रेलिंग सीमेंट की पक्की बनी हुई हैं और आधे हिस्से में उतनी ही ऊंचाई तक ग्रिल लगी हुई है। ग्रिल के बाहर जाली और नीचे की मंजिलों पर लोहे का मजबूत जालीनुमा जाल भी लगा है जो काफी आगे तक है। पुलिस का मानना है कि इतनी ऊंची सुरक्षा ग्रिल से अपने आप गिरना संभव नहीं है। हालांकि पुलिस हादसे के साथ-साथ हत्या व आत्महत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है। कार्तिक और सतपाल के फ्लैट से बाहर आने पर उन्होंने मोबाइल और चप्पलें बालकनी में ही फ्लोर पर रखी देखी थीं। लिफ्ट में नीचे आने व ऊपर आने की सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी मिली हैं। वहीं, सत्यम के साथ सोसायटी में दाखिल होने से लेकर ऊपर मंजिल और फ्लैट में जाने तक कार्तिक कहीं भी अलग नहीं हटे। इसके साथ ही एजेंट से पहली बार ही सत्यम की बातचीत और मुलाकात हुई थी। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।



सीडीआर से खुलेगा मौत का राज



सत्यम का फोन पासवर्ड से लॉक है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पासवर्ड खोलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। एसीपी का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में कार्तिक ने बताया कि फ्लैट देखते समय सत्यम के फोन पर बार-बार कॉल आ रहीं थीं जो कि लोन वालों की थीं। आशंका है कि लोन वाले बार-बार फोन करके परेशान कर रहे थे। तभी वह दोनों को फ्लैट में रोककर खुद बाहर बात करने के लिए गया था। सीडीआर के आधार पर पुलिस अब उन नंबरों की जांच करेगी जिनसे कॉल आ रही थी या बातचीत हो रही थी।




एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में परिवार वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। न ही उन्होंने किसी पर कोई आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम और सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। हालांकि परिजन अगर तहरीर देते हैं तब मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। युवक के दोस्त और प्रॉपर्टी एजेंट से पुलिस पूछताछ कर रही है।

इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित साया गोल्ड सोसायटी की 31वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की हुई मौत हुई

इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित साया गोल्ड सोसायटी की 31वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की हुई मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed