फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Societies will receive an adequate supply of diesel for their generators.

Ghaziabad News: सोसायटियों के जनरेटरों के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Societies will receive an adequate supply of diesel for their generators.
पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक करते जिला पूर्ति अधिकारी। संवाद
गाजियाबाद। जिले की सोसायटियों में लगे जनरेटर सेट के लिए पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद समस्या का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने तेल कंपनियों को इसके निर्देश दिए हैं। पंप संचालकों ने 29 मई के बाद सोसायटियों को तेल देने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

इससे सोसायटियों में रहने वालों को हो रही परेशानी को मंगलवार के अंक में ‘संकट... खुले में डीजल मिलना बंद’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसका संज्ञान लेते हुए मंगलवार को ही जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने तेल कंपनियों के अधिकारियों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि बहुमंजिला सोसायटियों में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, इसलिए वहां बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर संचालन के लिए डीजल उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसके लिए सोसायटियों की आरडब्ल्यूए और एओए को अपने डीजल स्टॉक का विवरण उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद उन्हें पूर्व की तरह आवश्यकतानुसार डीजल मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल के दिनों में कुछ पंपों पर तेल खत्म होने की शिकायतों की समीक्षा भी बैठक में की गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जिले के सभी 123 पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक पेट्रोल पंप पर अग्रिम भुगतान न होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जबकि कुछ अन्य पंप तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से बंद रहे।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है। पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति को निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में तेल न दिया जाए। व्यावसायिक उपयोग के लिए खुले तौर पर डीजल बिक्री पर फिलहाल प्रतिबंध जारी रहेगा। बैठक में भारत पेट्रोलियम से सत्यभान सिंह, इंडियन ऑयल से अभिषेक, रिलायंस से आदित्य और शशि बख्शी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सोसायटियों में जनरेटरों के लिए डीजल उपलब्ध कराने के फैसले से निवासियों ने राहत महसूस की है। वीवीआईपी सोसायटी के अध्यक्ष नरवीन त्यागी ने कहा कि सोसायटियों में हजारों लोग रहते हैं और डीजल न मिलने से बिजली कटौती के दौरान गंभीर परेशानी हो रही थी। उन्होंने जनहित के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed