{"_id":"6836a9ff0e0037a5dd0f2bce","slug":"so-called-uncle-misdeed-six-year-old-innocent-in-khurja-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ताऊ बन गया राक्षस, छह वर्षीय मासूम से की दरिंदगी, घर जाकर बच्ची ने बताई आपबीती; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताऊ बन गया राक्षस, छह वर्षीय मासूम से की दरिंदगी, घर जाकर बच्ची ने बताई आपबीती; हालत गंभीर
Wed, 28 May 2025 11:46 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 28 May 2025 11:46 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के खुर्जा में एक मुंह बोले ताऊ की काली करतूत सामने आई है। जहां ताऊ ने छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी टॉफी देने के बहाने अपने घर ले गया था। छह वर्षीय मासूम बच्चे की हालत गंभीर है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विस्तार
मुंह बोले पड़ोसी ताऊ ने मंगलवार शाम को छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। रात को सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर्ज और बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसमें आरोपी के एक पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
पीड़िता मां ने बताया कि मंगलवार शाम को गांव के सभी बच्चे मोहल्ले में खेल रहे थे। उनकी छह वर्षीय बेटी भी वहीं खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला रवींद्र, जो रिश्तेदारी में पीड़िता का जेठ लगता है। वह अपने घर के बाहर ही टहल रहा था। आरोपी रविंद्र ने मासूम बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर के अंदर बुला लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी अपने घर से भाग गया। कुछ देर बाद बच्ची घायल अवस्था में रोती हुई अपने घर पहुंची। जहां उसने परिजनों को आपबीती बताई। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश की तो वह गांव में नहीं मिला। रात करीब 11 बजे परिजन खुर्जा देहात थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि रात को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह पुलिस गांव में दबिश दे रही थी। तभी ट्यूबवेल के पास आरोपी मिला, जिसको पुलिस पकड़ने गई तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने आरोपी रविंद्र को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।