फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Snatching accused arrested in encounter; injured by gunfire

Ghaziabad News: मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Snatching accused arrested in encounter; injured by gunfire
गिरफ्तार आरोपी
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने बुधवार रात को सेक्टर-1 वसुंधरा टी-प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद छिनैती के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से चोरी की बाइक, तमंचा और पीली धातु का टुकड़ा बरामद किया है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस वसुंधरा टी-प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हिंडन की ओर से एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस को चेकिंग करते देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी और कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की ता उसके पैर में गोली लगी और घायल हो गया। आरोपी की पहचान आमिर अली उर्फ अमन निवासी चिल्ला गांव, मयूर विहार फेस-1, दिल्ली के रूप में की। आरोपी थाना इंदिरापुरम से भी एक केस ने वांछित चल रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी सुहैब के साथ दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में चेन-मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोरी करता है। उसने करीब एक माह पहले कविनगर थाना क्षेत्र में भी स्नैचिंग की घटना करना कबूल किया। घटनाओं में मिली चेन और मोबाइल बेचकर रुपये शौक पर खर्च करते थे। एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में लूट, स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब एक दर्जन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed