{"_id":"69ff86124a1142ccc70cfd18","slug":"snatcher-injured-in-police-encounter-arrested-along-with-accomplice-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-882348-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में छिनैती करने वाला बदमाश घायल, साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में छिनैती करने वाला बदमाश घायल, साथी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादनगर। पुलिस मुठभेड़ में छिनैती और चोरी के आरोपी दो बदमाश पकड़ लिए गए। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचा, चाकू, 10 छीने गए मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की है।
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि शनिवार रात पुलिस डंपिंग ग्राउंड रेलवे पुल के नीचे गंगनहर पटरी के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चित्तौड़ा नहर पुल की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो चालक बाइक मोड़कर भागने लगा।
इस दौरान पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश दिल्ली के जाफराबाद स्थित भोजपुर में आंबेडकर बस्ती निवासी राहुल उर्फ रितिक के पैर में गोली लग गई। राहुल और उस्मानपुर, जीरो पुस्ता, दिल्ली निवासी विनय को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह साथियों के साथ दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी, मोबाइल चोरी व छिनैती करते थे। बदमाशों ने बताया कि पिछले महीने रेलवे रोड क्षेत्र से मोबाइल चोरी किया था। इसी महीने मेरठ से बाइक चोरी करने के साथ मुरादनगर क्षेत्र से मोबाइल छिनैती की थी। चोरी और छिनैती का सामान वे दिल्ली निवासी दानिश को बेच देते थे और फिर घूमने चले जाते थे। वापस लौटने के बाद दोबारा वारदात शुरू कर देते थे।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक, राहुल पर दिल्ली, मेरठ, अलीगढ़ और गाजियाबाद में चोरी, लूट व छिनैती के करीब 16 मामले दर्ज हैं। विनय पर मेरठ और गाजियाबाद में चोरी व छिनैती के चार मामले दर्ज बताए गए हैं।