फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Snatcher arrested after encounter, shot in the leg

Ghaziabad News: मुठभेड़ के बाद स्नैचर को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Snatcher arrested after encounter, shot in the leg
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस की ठोकर नंबर-सात के पास मंगलवार रात स्नैचर के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कब्जे से फोन, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश अपने साथी के साथ मिलकर स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस और मिशन शक्ति की टीम ट्रॉनिका सिटी ठोकर नंबर-सात के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबीर से सूचना मिली कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाला बदमाश बाइक पर घूम रहा है। टीम की बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। टीम ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम राहुल उर्फ काला निवासी मोहल्ला कच्चा बलराम नगर लोनी बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed