फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smuggling caught in a bundle of sarees, 121 kg of ganja recovered

Ghaziabad News: साड़ियों की गठरी में तस्करी पकड़ी, 121 किलोग्राम गांजा बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Smuggling caught in a bundle of sarees, 121 kg of ganja recovered
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने होली पर्व से पूर्व गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। तस्कर उड़ीसा से सस्ती दरों पर गांजा खरीदकर एनसीआर और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गांजा बेचते हैं। उड़ीसा से कैंटर में पुरानी साड़ियां खरीदी गई और उनकी गठरी में रखकर करीब सवा कुंतल गांजा लाया जा रहा था। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि कैंटर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए 121 किलोग्राम गांजे की कीमत करीब 60.50 लाख रुपये है। पकड़े गया मोहित यादव(25) निवासी ग्राम नंगला सेवा थाना निधौली कलां जनपद-एटा अंतर्राज्यीय तस्कर है। जबकि इसका साथी कैंटर चालक देवराज अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया है। बताया कि देवराज के पास उसने कासगंज में गाड़ी चलाना सीखा। देवराज ने कैंटर मालिक मोहित से मिलवाया था। वह कैंटर में दिल्ली, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से माल लोड करके उड़ीसा पश्चिम बंगाल ले जाते थे। वापसी में उड़ीसा के ब्रह्मपुरी गांव से गांजा लेकर कैंटर में लोड माल के बीच में रख लेते थे। कैंटर मालिक मोहित देवराज और मोहित को 25-25 हजार रुपये प्रति फेरा देने का आश्वासन दिया था। पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि कैंटर मालिक मोहित और चालक देवराज निवासी कासगंज को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed