फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smelly and foamy water is coming into homes...people are afraid of getting sick

Ghaziabad News: घरों में आ रहा बदबूदार व झागदार पानी...लोगों को बीमार होने का डर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Smelly and foamy water is coming into homes...people are afraid of getting sick
गाजियाबाद। लाइनपार क्षेत्र के वार्ड एक स्थित क्रिश्चियननगर में इन दिनों नल खोलते ही बदबूदार व सफेद झाग वाले पानी से बाल्टी भर जा रही है। इंदौर में दूषित पेयजल पीने से हुई मौतों के बाद शहर के लोग भी दूषित पानी की सप्लाई से चिंतित हैं। उन्हें डर है कि कहीं बीमार न पड़ जाएं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि टैक्स देने के बाद भी शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। कई बार निगम में शिकायत देने के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रताप विहार सेक्टर 11 निवासी राजेश प्रताप का कहना है कि महीने में 20 दिन गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

कभी बालू मिश्रित, कभी पीला पानी तो कभी बदबू वाला काला पानी आता है। पीना तो दूर नहाने लायक भी पानी नहीं होता है। प्रताप विहार सेक्टर 12 निवासी सुभाष का कहना है कि नगर निगम से जो पेयजल आपूर्ति हो रही है वह पीने लायक नहीं है। आरओ भी एक महीने से अधिक नहीं चल रहे हैं। भूड़ भारतनगर निवासी जितेंद्र कुमार का कहना है कि पीने लायक पानी नहीं आ रहा है। मटमैला पानी आ रहा है। बागू निवासी अरुण का कहना है कि झाग वाले पानी से घर बदबू से भर जाता है। पिछले दिनों शिकायत पर निगम की टीम आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप में लीकेज बताकर उसे ठीक किया गया, लेकिन फिर से वही समस्या हो रही है। सीवर और पेयजल लाइन एक साथ डाली गई है। दोनों लाइनें पुरानी होने की वजह से अक्सर लीक होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed