फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Smart City' vision of showing Mandola preparing to sell the kindergarten plan

‘स्मार्ट सिटी’ का सपना दिखाकर मंडोला विहार योजना को बेचने की तैयारी

Mon, 27 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
'Smart City' vision of showing Mandola preparing to sell the kindergarten plan
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो

ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में नाकाम रही आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना को अब ‘स्मार्ट सिटी’ का सपना दिखाकर बेचने की प्लानिंग की जा रही है। आविप अपनी करीब साढ़े तीन हजार एकड़ की मंडोला योजना को स्मार्ट सिटी प्रपोजल (एससीपी) में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही नगर निगम को भेजेगा।

विज्ञापन


हालांकि निगम अधिकारी इस योजना को एससीपी में शामिल किए जाने की संभावना से इनकार कर चुके हैं।दरअसल, दिल्ली-सहारनपुर स्टेट हाईवे किनारे बसाई जा रही आविप की इस आवासीय योजना को ग्राहक नहीं मिल रहे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सुरक्षा और सुविधाओं के अभाव वाले इस क्षेत्र में लोग घर खरीदने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में आवास विकास परिषद के अफसरों को लग रहा है कि स्मार्ट सिटी प्रपोजल में यह क्षेत्र शामिल हो जाए तो उनकी आवासीय योजना को ग्राहक मिल सकते हैं। आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि योजना का लेआउट दुबई के हाफिज कांट्रेक्टर से तैयार करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना में मल्टीलेवल पार्किंग, मिनी स्टेडियम, थीम बेस्ड पार्क, मल्टीस्टोरी मॉल और अन्य सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इसे आसानी से स्मार्ट सिटी के रूप में डेवलप किया जा सकता है। स्थानीय अधिकारियों को मंडोला को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही प्रस्ताव को नगर निगम को भेजा जाएगा।


हालांकि नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रपोजल के लिए वसुंधरा, वैशाली और आंशिक साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र को एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए चयनित कर चुका है। कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट्स अब एससीपी तैयार करने में जुटे हैं। निगम अफसरों ने नया और नगर निगम की सीमा के बाहर का क्षेत्र प्रपोजल में शामिल किए जाने की संभावना से साफ इनकार किया है।
..
मंडोला विहार योजना के नेगेटिव प्वाइंट
लोनी क्षेत्र का बढ़ता क्राइम
दिल्ली से सीधा जुड़ाव नहीं, यमुना पर पुल बनने का इंतजार

दिल्ली-सहारनपुर स्टेट हाईवे का भीषण जाम व जर्जर सड़कें
मेट्रो प्रोजेक्ट के आने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed