फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smart City: Delhi will now seal

स्मार्ट सिटी: अब दिल्ली से लगेगी मुहर

Thu, 30 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Smart City: Delhi will now seal
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो
स्मार्ट सिटी को लेकर चल रही नगर निगम की ‘परीक्षा’ अब खत्म हो गई है। निगम और कंसलटेंट फर्म ने 1897 करोड़ का स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार कर लिया है। बृहस्पतिवार को यह प्रपोजल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन


निगम ने इस बार बीते साल से अच्छा प्रपोजल बनाया है। स्मार्ट सिटी में स्ट्रीट लाइट से लेकर ट्रैफिक सिस्टम सब स्मार्ट होगा। माना जा रहा है कि एक से डेढ़ महीने में स्मार्ट सिटी की सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन


कंसलटेंट फर्म केपीएमजी ने बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त अब्दुल समद के समक्ष स्मार्ट सिटी प्रपोजल का प्रेजेंटेशन किया। इस बार बीते साल की अपेक्षा नगर निगम का प्रपोजल और ज्यादा बजट का बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जहां तकरीबन 1500 करोड़ का प्रपोजल था, इस बार 1897 करोड़ रुपये का प्रपोजल बना है। इसमें एक हजार करोड़ रुपये पांच साल में केंद्र और राज्य सरकार देंगी। बाकी 897 करोड़ रुपया अन्य सरकारी योजनाओं (अमृत, विद्युतीकरण आदि) योजनाओं से फंड स्मार्ट सिटी में खर्च किया जाएगा। नगर आयुक्त अब्दुल समद ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रपोजल को बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

प्रतियोगी कम, मगर मुकाबला होगा कड़ा: स्मार्ट सिटी की दौड़ में बीते साल जहां गाजियाबाद के सामने 97 प्रतियोगी थे, वहीं इस बार 33 प्रतियोगी कम यानी सिर्फ 64 प्रतियोगी हैं। 20 शहर पहले चरण में तो रैपिड राउंड में 13 शहरों का सेलेक्शन हो चुका है।


बावजूद इसके मुकाबला आसान नहीं होगा। स्मार्ट सिटी चयन में जो शहर बीते साल पिछड़ गए थे, उन सभी ने भी इस बार बेहतर तैयारी कर रखी है। ऐसे में मुकाबला इस बार भी कड़ा होगा।

यह होगा स्मार्ट सिटी में:
- सड़कों की चौड़ाई बढ़ेगी
- फुटपाथ बनाकर उनके ऊपर शेड लगाए जाएंगे
- सभी विभागों के लिए ‘माई गर्वनमेंट’ नाम का एक एप बनेगा
- विभिन्न विभागों की समस्याएं हल होंगी और सुविधाएं ले सकेंगे
- निगम के सामुदायिक भवन ऑनलाइन होंगे बुक
- ‘प्रोजेक्ट उजाला’ में सभी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइटों से बदला जाएगा
- स्मार्ट वाटर मीटर लगेंगे, स्काडा से जुड़ेंगे वाटर मीटर
- सेंसर वाले स्मार्ट डस्टबिन लगेंगे, कूड़ा डालते ही बंद हो जाएंगे
- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में आधुनिक तरीके से कूड़ा निस्तारण होगा
- सर्विलांस थ्रू सीसीटीवी कैमरा के जरिए होगी निगरानी
- स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम होगा, कंट्रोल रूम से मैनेज होंगी ट्रैफिक लाइटें
- स्मार्ट पार्किंग बनेंगी, मोबाइल से बुक होगी जगह
- एलिवेटेड रोड के नीचे बनेगा पार्क
- कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम लागू किया जाएगा
- 24 घंटे मिलेगी बिजली-पानी की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed