फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Small scale industries will get Sanjivani, benefit of package to the needy

लघु उद्योगों को मिलेगी संजीवनी, जरूरतमंदों को मिले पैकेज का लाभ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Small scale industries will get Sanjivani, benefit of package to the needy
चार्टर्ड अकाउंटेंट आशुतोष चिटकारा - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- एमएसएमई सेक्टर के लिए सरकार के पैकेज के ऐलान का चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारियों व युवाओं ने किया स्वागत - सीए बोले, सही लोगों को मिले पैकेज का लाभ इसके लिए कड़ी गाइडलाइन तैयार करें सरकार - लोन देने के लिए ऑनलाइन सरीखा का नया सिस्टम करना होगा तैयार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के बीच सरकार की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को मजबूती देने के लिए जारी किए गए राहत पैकेज का सभी ने स्वागत किया है। महानगर के चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारियों और युवा शोधार्थियों ने पैकेज को लघु उद्योगों के लिए संजीवनी बताया। साथ ही विशेषज्ञों ने पैकेज का लाभ एमएसएमई सेक्टर के जरूरतमंदों तक पहुंच सके, इसके लिए सरकार को कड़ी मॉनिटरिंग और कंपनियों का बैकग्राउंड जांचने की बात कही। विशेषज्ञों ने कहा कि अगर इस पैकेज की मदद एमएसएमई सेक्टर से जुड़े जरूरतमंदों तक पहुंचती है तो बाजार में लिक्विडिटी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। ---- एमएसएमई की बदली परिभाषा, बड़े प्लेयर न उठा ले योजना का लाभ चार्टर्ड अकाउंटेंट आशुतोष चिटकारा ने सरकार के इस राहत पैकेज को एमएसएमई सेक्टर के लिए राहत भरा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पैकेज में इस बात का ध्यान रखा है कि, जो काम करेगा उसे ही इसका लाभ मिलेगा। इस पैकेज से बाजार में लिक्विडिटी की समस्या खत्म होने के साथ विकास को भी पंख लगेंगे। पैकेज में बस सरकार ने एमएसएमई की परिभाषा में परिवर्तन किया है। ऐसे में बड़ी प्लेयर इस पैकेज का लाभ न उठा लें, इसके लिए सरकार को जरूरी सिस्टम बनाना होगा। कंपनी का बैकग्राउंड जांचने के बाद ही लोन दिया जाना चाहिए। और एमएसएमई से जुड़े सेक्टर के सही लोगों को पैकेज का लाभ मिले, इसकी भी मॉनिटरिंग जरूरी है। ---- कंपनी के बैकग्राउंड की जरूर हो जांच चार्टर्ड अकाउंटेंट विनीत राठी ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर के लिए सरकार का पैकेज सराहनीय कदम है। मगर अभी सिर्फ घोषणा हुई है, बैंकिंग सेक्टर इस पैकेज की नीतियों को कैसे लागू करता है यह देखना बाकी है। बैंकिंग सेक्टर पहले से ही एनपीए को लेकर परेशान है। अब बगैर गारंटी के बैंक कैसे लोन देते हैं इसके लिए जारी होने वाली रिजर्व बैंक की गाइडलाइन पर सबकी नजर हैं। दूसरी ओर लोन देते समय कंपनी का बैकग्राउंड पहले जांच आ जाना चाहिए। लोन देने के लिए बैंकिंग की पुरानी व्यवस्था के साथ नई ऑनलाइन व्यवस्था बनाने की जरूरत है। सरकार को यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि जरूरतमंदों को इस पैकेज का लाभ मिल सके। ---- बगैर गारंटी के लोन सराहनीय कदम युवा शोधकर्ता निधि चौधरी ने सरकार के एमएसएमई सेक्टर के लिए जारी किए गए पैकेज को लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर को बगैर गारंटी के लोन की उपलब्धता सुनिश्चित कराना सरकार की अच्छी पहल है। इससे लॉकडाउन के बीच नुकसान में चल रहे एमएसएमई सेक्टर से जुड़े उद्यमियों को फिर से खड़े होने में मदद मिलेगी। बाजार में मुद्रा आने से विकास की रफ्तार को बल मिलेगा। यह पैकेज इस सेक्टर से जुड़े लाखों लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगा। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed