{"_id":"57cdc52a4f1c1b1c5631789b","slug":"six-of-the-18-cases-of-dengue-and-chikungunya-and-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के छह और चिकनगुनिया के 18 मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के छह और चिकनगुनिया के 18 मरीज और मिले
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों में हुए सैंपल की जांच में डेंगू के छह और चिकनगुनिया के 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें रविवार को डेंगू और चिकनगुुनिया के 35 सैंपल जांचे गए, जिसमें से चिकनगुनिया के चार और डेंगू के दो पॉजिटिव मरीज मिले। इसके अलावा सोमवार को 51 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें डेंगू के चार और चिकनगुनिया के 14 मरीज मिले। इनमें से दो मरीज नोएडा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
कुल मिलाकर अभी तक डेंगू के 51 और चिकनगुनिया के 43 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
उधर, सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में लगातार हाई फीवर, डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि बेड न होने की वजह से कई मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब उन स्थानों पर भी लार्विसाइड का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी जहां पहले छिड़काव और फॉगिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में नगर-निगम को पत्र लिखा है। सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल का कहना है कि नगर-निगम का फागिंग अभियान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
ब्रीडिंग रोकने के लिए अधिकतर स्थानों पर दुबारा स्प्रे और फॉगिंग कराई जाएगी।