फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   six months completed of kisan agitation against three agricultural laws

किसान आंदोलन: आज पूरे हुए छह माह, आगे भी जारी रहने की उम्मीद, पढ़ें- 6 महीने की 6 बड़ी बातें

Wed, 26 May 2021 01:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 26 May 2021 01:31 AM IST
सार

26 नवंबर से किसानों का आंदोलन शुरू हुआ था। इस छह माह में आंदोलन के कई रंग देखने को मिले। 26 जनवरी का दिन कभी नहीं भूला जा सकता। जब पूरी दिल्ली में किसानों के हजारों ट्रैक्टर दौड़े थे।

विज्ञापन
six months completed of kisan agitation against three agricultural laws
किसान आंदोलन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को आज छह माह पूरे हो गए। यह आगे कब तक चलेगा, इसका पता नहीं है। किसानों का कहना है कि आंदोलन का अंजाम भविष्य के गर्भ में है। हालांकि उन्हें यह आशंका है कि सरकार कोरोना या किसी बहाने यूपी बॉर्डर से हटा सकती है। भाकियू ने वेस्ट यूपी के कई जिलों के पांच हजार किसानों की सूची तैयार की है। जिन्हें एक कॉल पर दो से ढाई घंटे के अंदर बॉर्डर पहुंचने के लिए तैयार रखा गया है। फिलहाल छह माह पूरे होने पर 26 मई को किसानों ने काला दिवस मनाने का एलान किया है।

विज्ञापन


26 नवंबर से किसानों का आंदोलन शुरू हुआ था। इस छह माह में आंदोलन के कई रंग देखने को मिले। 26 जनवरी का दिन कभी नहीं भूला जा सकता। जब पूरी दिल्ली में किसानों के हजारों ट्रैक्टर दौड़े थे। इससे पहले भी दिसंबर और जनवरी में किसानों की भीड़ हजारों की संख्या में यूपी गेट पर जमी रही। इस बीच सरकार से आठ दौर की वार्ता हुई जो सारी विफल रहीं। 29 जनवरी को जब राकेश टिकैत के आंसू टपकने पर हजारों किसान फिर से यूपी गेट पर जुट गए थे तो वार्ता की उम्मीद जगी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने आंदोलनस्थल को एक कॉल की दूरी बताया था। गन्ना व गेहूं कटाई के चलते भीड़ घटती चली गई। फिर कोरोना के चलते तो संख्या हजार से भी नीचे चली गई। अब पांच किलोमीटर में फैले तंबुओं का दायरा काफी सिमट गया है। कोरोना के कारण आंदोलनस्थल के प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


सरकार से अब भी वार्ता की उम्मीद : राकेश टिकैत
इस सिमटे हुए आंदोलन पर राकेश टिकैत का कहना है कि हमें कम न समझें। जिन पांच हजार किसानों को सूचीबद्ध किया गया है, वे हमारे कैडर हैं। उनके पीछे लाखों किसान हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल सरकार ने यह सोच लिया कि एक दिन हम थककर अपने गांव लौट जाएंगे इसलिए हमने लंबी लड़ाई की रणनीति बनाई। एक कॉल पर यहां पांच हजार किसान दो ढाई घंटे में जुट जाएंगे, जबकि इनके पीछे भी हजारों किसान आएंगे। उन्होंने कहा कि कब तक आंदोलन चलेगा, यह तो नहीं कह सकते लेकिन हमें आज भी सरकार से वार्ता की उम्मीद है। 26 मई को किसान खेतों, गांव के चौराहों, वाहनों और आंदोलनस्थल पर काला झंडा लगाकर काला दिवस मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन के शुरू से अब तक घर नहीं लौटने वाले बुजुर्ग किसानों से बातचीत

कैसे लौट जाएं घर, क्या यह सोचकर घर लौट जाएं कि हमें सदा घाटे की किसानी ही करनी है। इस साल गेहूं पर एमएसपी 1975 रुपये क्विंटल है। व्यापारियों के हाथ 1720 रुपये क्विंटल बेचना पड़ा। ढाई सौ क्विंटल गेहूं बेचा तो साढ़े 62 हजार रुपये का नुकसान हुआ। - राजबीर सिंह

आंदोलन के पहले दिन से लेकर आज तक घर लौटने का मन नहीं किया। बाबा टिकैत अंतिम दम तक संघर्ष का संकल्प दिलाकर वह हमसे विदा हुए थे। हम यहीं दफन हो जाएंगे लेकिन मांगें न माने जाने तक घर नहीं लौटेंगे। - धरमवीर बालियान

हम कौन सा जिंदा हैं जो कोरोना से मौत का डर लगेगा। सरकार ने तो जिंदा मार रखा है। खाली हाथ घर लौटेंगे तो बच्चों का भविष्य देखकर मर जाएंगे। - रघुनाथ वैद

लगातार सरकार का पतन देख रहे हैं। इस बीच पंचायत चुनाव से लेकर पश्चिम बंगाल तक में भाजपा का नुकसान देखा। एक दिन सरकार को हमारी मांग माननी पडे़गी। इसी इंतजार में बैठे हैं। - यतेंद्र ठाकरान

 

छह महीने के आंदोलन में छह बड़ी बातें

- 10 दिसंबर को एक्सप्रेसवे के 14 लेन को किसानों ने किया बंद
- 15 दिसंबर को नरेश टिकैत की महापंचायत में उमड़े किसान
- 22 जनवरी को सरकार से आठवीं दौर की वार्ता के बाद फिर बात नहीं हुई
- 26 जनवरी को पूरे दिल्ली में दौड़ा किसानों का हजारों ट्रैक्टर
- 28 जनवरी को राकेश टिकैत के आंसू टपके तो उमड़ पड़े किसान
- 18 अप्रैल को दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली लेन को पुलिस ने खोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed