फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six killed in bus-truck collision in Hapur

बारातियों की बस की ट्रक से टक्कर: पांच लोगों की मौत से डासना में कोहराम, चीख और चित्कार से दबी शहनाई की गूंज

Mon, 13 Apr 2026 12:58 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 13 Apr 2026 12:58 PM IST
सार

डासना के कुरैशियान मोहल्ले के युनूस के बेटे जाहिद की बारात रविवार की शाम आठ बजे गुलावटी गई थी। देर रात लौटते समय धौलाना में बस की टक्कर ट्रक से हो गई। जिसके बाद बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस के ऊपर असंतुलित ट्रक जा गिरा। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Six killed in bus-truck collision in Hapur
परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के धौलाना में बारातियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत होते ही बस खाई में जा गिरी। बस चालक सहित छह लोगों की मौत हो गई। चालक को छोड़ अन्य पांच मृतक डासना के हैं। डासना के कुरैशियान मोहल्ले के युनूस के बेटे जाहिद की बारात रविवार की शाम आठ बजे गुलावटी गई थी। 

विज्ञापन


देर रात लौटते समय धौलाना में बस की टक्कर ट्रक से हो गई। जिसके बाद बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस के ऊपर असंतुलित ट्रक जा गिरा। हादसे में बस सवार डासना निवासी दूल्हे के पिता युनुस, मुन्ना, अख्तर उर्फ बबलू, यूसुफ और सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन


युनुस के बेटे जाहिद की 12 को जबकि उनकी बेटी मनताशा की बरात 17 अप्रैल को आनी थी। घर में तीन दिनों के अंतराल में बेटे और बेटी का निकाह था। ऐसे में युनुस की हादसे में मौत हो गई। शादी वाले घर में मातम पसर गया। मृतक युनुस के चार बेटे और चार बेटी हैं। युनुस मजदूरी करते थे। उनके पड़ोसी यूसुफ फल विक्रेता थे और उनके आठ लड़के हैं। जिनमें से दो शादीशुदा हैं। वहीं, बबलू उर्फ अख्तर की तीन बेटियां हैं और वह भी मज़दूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्ना मंडी में केले की ठेली लगाते थे और इनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। जबकि सोनू निवासी वार्ड नंबर तीन में किराए के मकान में रहते थे मूल रूप से जारचा गौतमबुद्धनगर के रहने वाले सोनू करीब 13 वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में डासना आए थे, घर में उनकी पत्नी तीन बेटियां और एक बुजुर्ग मां हैं। 

दो मृतकों का नहीं कराया पोस्टमार्टम 
मृतक मुन्ना और यूसुफ के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। जबकी तीन के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed