फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six filled cylinders stolen from HP Gas truck

Ghaziabad News: एचपी गैस के ट्रक से छह भरे सिलिंडर चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Six filled cylinders stolen from HP Gas truck
साहिबाबाद। टीलामोड़ क्षेत्र स्थित एचपी प्लांट के ट्रक में रखे छह सिलिंडर एक व्यक्ति ने चोरी कर लिए। ट्रक चालक ने आरोपी की पहचान करते हुए उसका नाम नरेंद्र बताया है। आरोपी लोनी के सकलपुरा का रहने वाला है। ट्रक चालक टीलामोड़ के आंबेडकर कॉलोनी निवासी अरविंद पासवान की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में अरविंद पासवान ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार स्थित पूर्वी चंपारण के देलही गांव निवासी हैं। टीलामोड़ स्थित एचपी गैस प्लांट में गाड़ी चलाने का काम करते हैं। बताया कि 24 जून की रात करीब 9 बजे उनकी गाड़ी सिलिंडर से लदी हुई खड़ी थी। तभी नरेंद्र वहां अपनी गाड़ी से पहुंचा और ट्रक से छह भरे हुए सिलिंडर निकाले और भाग गया। उन्होंने भागते हुए उसे देख लिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed