फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six control rooms set up for the convenience of Kanwar pilgrims; monitoring to be conducted round-the-clock.

Ghaziabad News: कांवड़ यात्रियों की सहूलियत के लिए बनाए छह कंट्रोल रूम, 24 घंटे होगी निगरानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Six control rooms set up for the convenience of Kanwar pilgrims; monitoring to be conducted round-the-clock.
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने जिले में छह कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इसके अलावा आपदा प्रबंधन से जुड़ी सूचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए दो विशेष कंट्रोल रूम भी 24 घंटे संचालित रहेंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि यात्रा के सफल संचालन के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट, 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 108 सब मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्गों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम, वॉच टावर, सिविल डिफेंस, डीवीएफ फोर्स और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी कंट्रोल रूम को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी छोटी-बड़ी सूचना या घटना पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसे सफल बनाने में प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन की सहभागिता महत्वपूर्ण है। श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे कांवड़ मार्ग पर 6,970 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं और बिजली बाधित होने की स्थिति में जनरेटर की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा शिविर स्थापित किए गए हैं और 24 घंटे एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
मुरादनगर गंगनहर पर विशेष सुरक्षा
मुरादनगर स्थित गंगनहर (छोटा हरिद्वार) क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां अतिरिक्त पुलिस बल, गोताखोरों की टीम, बैरिकेडिंग और निगरानी की विशेष व्यवस्था रहेगी, ताकि स्नान और जल भरने के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

14 टीमें करेंगी खाद्य पदार्थों की जांच
कांवड़ियों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। पेयजल, शौचालय, विश्राम, चिकित्सा और शिविर संचालन के लिए होल्डिंग क्षेत्र विकसित किए गए हैं। शिविरों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की 14 टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार निरीक्षण करेंगी। कांवड़ मार्ग पर मांस और मदिरा की दुकानों को भी ढकने के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।
यहां बनाए गए कंट्रोल रूम
कंट्रोल रूम
फोन नंबर
कलक्ट्रेट मुख्यालय
0120-2989508
मोदीनगर राज चौपला 0123-2299210
गंगनहर (छोटा हरिद्वार)

0123-2299212
मेरठ तिराहा
0120-2989507
दूधेश्वरनाथ मंदिर
0120-2989506
टीला मोड़ 0120-2989509


विशेष कंट्रोल रूम
पुलिस कांवड़ सेल
7017652500
एनडीआरएफ कंट्रोल
9412221035, 0120-2766618
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed