फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six booked for threatening elderly NRI mother

Ghaziabad News: एनआरआई की बुजुर्ग मां को धमकाने के आरोप में छह पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Six booked for threatening elderly NRI mother
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 17 स्थित कोणार्क एनक्लेव निवासी बुजुर्ग विश्वेश्वरी सेमवाल ने सोसायटी के ही छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने सभी पर घर में घुसकर धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला छह अगस्त की रात करीब 8ः30 बजे का है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद 25 अगस्त को सोसायटी निवासी त्रिलोक सैनी, प्रणव सैनी, अमित जौहरी, नीतू जौहरी, विकास त्यागी और नीरू त्यागी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में विश्वेश्वरी सेमवाल ने बताया कि उनका बेटा विदेश में रहकर नौकरी करता है। यहां वह अपने पति डीआर सेमवाल के साथ रहती हैं। बताया कि छह अगस्त की रात करीब 8ः30 बजे वह घर पर अकेली थीं। इस दौरान उनके घर में सोसायटी के ही रहने वाले त्रिलोक सैनी, प्रणव सैनी, अमित जौहरी, नीतू जौहरी, विकास त्यागी व नीरू त्यागी गाली-गलौज करते हुए घर पहुंचे और लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि छह अगस्त को झगड़ा सोसायटी गेट पर लगाए गए बैनर को हटाने की वजह से हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई थी लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article