फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six ambulances seized, challans issued to 26.

Ghaziabad News: छह एंबुलेंस सीज, 26 के काटे चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Six ambulances seized, challans issued to 26.
गाजियाबाद। मरीजों की जान को खतरे में डालकर सड़कों पर दौड़ रहीं अनधिकृत और डग्गामार एंबुलेंस के खिलाफ परिवहन विभाग ने सोमवार को कार्रवाई की। प्रवर्तन की टीमों ने शहर में विशेष जांच अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने पर 26 एंबुलेंसों के चालान काटे गए, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर छह एंबुलेंस को मौके पर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विनीत कुमार मिश्र ने बताया कि निजी व अनधिकृत रूप से चल रहीं एंबुलेंयों पर लगाम कसने और मरीजों व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। जिले के प्रमुख अस्पतालों, निजी चिकित्सा संस्थानों और मुख्य मार्गों पर निगरानी रखते हुए एंबुलेंस वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान वाहनों के रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, बीमा, परमिट और तय सुरक्षा मानकों की बारीकी से पड़ताल की गई। एंबुलेंस जैसी संवेदनशील व आपातकालीन सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निजी अस्पतालों के स्वामित्व या अनुबंध पर चलने वाली एंबुलेंस को भी सभी वैध दस्तावेज और सुरक्षा मानक पूरे करने होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध संचालन करने वालों के खिलाफ आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed