फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sister-in-law beats brother-in-law with a stick when he asks for the return of the loan.

Ghaziabad News: उधारी वापस मांगने पर साली ने जीजा को डंडे से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law beats brother-in-law with a stick when he asks for the return of the loan.
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित बाइक मैकेनिक को उधार रकम वापस मांगने पर साली ने डंडे से पीट दिया। आरोपी ने दोबारा रकम मांगने पर झूठे मुकदमें में जेल भिजवाने की धमकी दी। पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। बाइक मैकेनिक ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

भोजपुर के गांव हृदयपुर भंडौला के रहले वाले सन्नु बाइक मैकेनिक है। सन्नु का मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ स्थित कादराबाद में वर्कशॉप है। सन्नु की ससुराल जनपद मेरठ के थाना लोहियानगर स्थित गांव ततीना में है। बताया कि ससुराल वालों ने छोटी साली की शादी के लिए करीब आठ माह पूर्व सवा लाख रूपये कुछ दिन के लिए उधार लिए थे,मगर लौटाए नहीं। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर साला और बड़ी साली गाली गलौंज व अभद्रता करने लगे। उन्होने ज्यादा तगादा किया तो दो दिन पूर्व साला व साली उनके वर्कशॉप पर पहुंच गए और गाली गलौंज करते हुए पहले थप्पड़ मारे और फिर से डंडे से पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed