फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sister and nephew accused of land grabbing; case registered against five people.

Ghaziabad News: बहन और भांजे पर भूमि हड़पने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sister and nephew accused of land grabbing; case registered against five people.

विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपनी बहन, भांजे और तीन अन्य लोगों पर भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता रेखा देवी का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी 518 वर्ग गज भूमि का बैनामा करा लिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने और उनकी माता लज्जावती ने छह सितंबर 2007 को ग्राम अगरौला में 518 वर्ग गज भूमि खरीदी थी। 26 सितंबर 2025 को पता चला कि उनकी बहन बीना देवी, भांजे काकू उर्फ गौरव, कोविंद मल्होत्रा, नितिन ठाकुर और रजत राणा ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर उनकी भूमि हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। आरोपियों ने 21 मई 2001 की एक फर्जी मुख्तार-ए-आम का इस्तेमाल किया। इसके आधार पर 26 सितंबर 2025 को लोनी स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कोविंद मल्होत्रा के पक्ष में अवैध विक्रय विलेख पंजीकृत करा दिया। रेखा देवी के अनुसार, यह दस्तावेज पूरी तरह फर्जी और धोखाधड़ी पूर्ण है। वहीं, एसीपी लोनी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
शिकायत वापस लेने की धमकी
रेखा देवी ने तीन मई को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। 12 मई 2026 को ट्रोनिका सिटी थाने में लिखित शिकायत भी दी गई। हालांकि, तब कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। अब आरोपी रेखा देवी और उनके पति पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। उन्हें जान से मारने और संपत्ति पर बलपूर्वक कब्जा करने की धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed