फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sir...we want to study, not marry.

Ghaziabad News: साहब...हम पढ़ना चाहते हैं, शादी नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sir...we want to study, not marry.
गढ़मुक्तेश्वर। साहब, मैं ओर मेरी छोटी बहन अभी शादी नहीं करना चाहते हैं, हमें अभी और पढ़ना है। कम उम्र में शादी कर अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहती। आप लोग मेरे पापा-मम्मी को समझाएं। वे हमारी जबरदस्ती शादी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

ये शब्द 15 और 14 साल की मासूम बहनों के हैंं। दोनों बहन नगर के मोहल्ला निवासी हैं। जिन्होंने एसपी से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया। दोनों बहन कुछ दिन पहले ही अपनी जिंदगी बर्बाद होने से बचाने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने रूप से लिखित आवेदन देकर संरक्षण और शिक्षा पुनर्वास की गुहार लगाई। दिए गए शिकायत पत्र में कहा कि उनकी सगी मां की मृत्यु कई वर्ष पहले हो गई थी। मां की मृत्यु के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। अब उसके पिता और सौतेली मां उन दोनों बहनों की शादी की बात चला रहे हैं। वर्ष 2023 अक्तूबर में दो अधेड़ उम्र के लोगों से दोनों बहनों की जबरदस्ती गोद भराई की जा चुकी है। बाल कल्याण समिति कार्यालय में कम उम्र के बच्चों को संरक्षण दिया जाता है, इसकी जानकारी उसे अखबारों से हुई है। इसलिए घर से यहां तक पहुंची हैं। दोनों बहनों के शिकायती पत्र पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों बहनों के पास जाकर मामले की सच्चाई देखी। इस दौरान उसके पिता और मां को नसीहत दी कि बच्चियां अभी छोटी है, इसलिए उनकी उनकी शादी करना गैर कानूनी है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बच्चियों से बात कर पुलिस की मदद लेने और महिला हेल्पलाइन से जुड़े नंबरों की जानकारी दी है। दोबारा शिकायत मिलने पर परिजनों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed