{"_id":"694ed8817b87736d79072044","slug":"sir-campaign-campaign-completed-names-of-832706-voters-will-be-deleted-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-790034-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर अभियान : अभियान हुआ पूरा, 8,32,706 मतदाताओं के कटेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर अभियान : अभियान हुआ पूरा, 8,32,706 मतदाताओं के कटेंगे नाम
विज्ञापन
गाजियाबाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत सत्यापन पूरा हो गया है। सत्यापन पूरा होने के बाद अब वर्ष 2025 की सूची में से लगभग आठ लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कट जाएंगे। इसमें मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित और अन्य शामिल हैं। शुक्रवार की शाम तक जिले में डिजिटाइजेशन का कार्य 70 फीसदी से अधिक कर लिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 31 दिसंबर को अंतरिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
जिले में एसआईआर का कार्य चार नवंबर से शुरू हुआ था। इसमें वर्ष 2025 के मतदाता सूची में शामिल 28,37,991 मतदाताओं का सत्यापन किया गया था। इसमें अब 8,32,706 मतदाताओं के नाम कट जाएंगे। इस कार्य में लगभग 3089 बीएलओ सहित 108 अधिकारी कर्मचारी भी लगाए गए थे। सत्यापन के बाद नाम कटने वाले विधानसभा में सबसे अधिक साहिबाबाद में लगभग चार लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटेंगे। वहीं, मोदीनगर में सबसे कम 52 हजार मतदाताओं का नाम कटेगा। इसमें मृतकों की संख्या सहित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या भी शामिल है।
किस विधानसभा में कटेंगे कितने नाम
लोनी में 142385
मुरादनगर में 111859
साहिबाबाद में 401766
गाजियाबाद में 123759
मोदीनगर में 52937
मतदाता सूची से नाम कटने वालों की संख्या
मृतक - 63823
अनुपस्थित - 331328
स्थानानंतरित - 361826
डुप्लीकेट- 31692
अन्य - 44034
कुल- 832706
युवा मतदाता पहचान पत्र के लिए करें आवेदन
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अपील की है कि जो युवा एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं वह आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे मतदाता जो अपने पूर्व पते से स्थानांतरित होने के कारण अपना गणना प्रपत्र नहीं भर सके अथवा जिनका नाम 2025 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वह भी घोषणा पत्र और अन्य निर्धारित दस्तावेजों के साथ फार्म - 6 भर सकते हैं। वह voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें या फार्म-6 और घोषणा पत्र ऑफलाइन भरकर अपने बीएलओ को जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
मतदाता यह दस्तावेज दे सकते हैं
- किसी भी केंद्र सरकार, राज्य सरकार या निजी कंपनी के पहचान पत्र या पेंशन भुगतान आदेश
- सरकार की तरफ से जारी कोई भी पहचान पत्र
- मान्यता प्राप्त बोर्ड, विश्वविद्यालयों से जारी शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- ओबीसी,एससी या एसटी या कोई भी जाति प्रमाण पत्र
- राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां भी हो)
- सरकार द्वारा जारी कोई भी भूमि मकान आवंटन प्रमाण पत्र