फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SIR Campaign: 134 polling stations increased in the district, number increased to 3223 after the arrangement

एसआईआर अभियान: जिले में बढ़े 134 मतदेय स्थल, संभाजन के बाद 3223 हुई संख्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
SIR Campaign: 134 polling stations increased in the district, number increased to 3223 after the arrangement
गाजियाबाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदान केंद्रों का संभाजन हुआ है, जिसके बाद जिले में 134 मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ गई है। संभाजन से पहले जहां मतदेय स्थलों की संख्या 3189 वह अब बढ़कर 3223 हो गई है। इसमें कई सोसायटी में भी मतदेय स्थल बनाए हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद कुल 134 मतदेय स्थल बढ़े हैं। इसमें सबसे अधिक लोनी में 52 मतदेय स्थल बढ़े हैं। मतदाताओं की संख्या के हिसाब से इन मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि 1200 मतदाताओं के लिए एक मतदेय स्थल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए बीएलओ भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

किसी भी वैध मतदाता का नहीं कटेगा सूची से नाम
एसआईआर के प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां आने लगी हैं। इसमें कुछ लोगों ने सूची में नाम नहीं होने की जानकारी दी है तो कुछ ने उनके नाम ही गलती होने के बारे में बताया है। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटेगा। जिनकी मैपिंग नहीं हुई है उनको नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस में उनको एक तिथि दी जा रही है जिस दिन वह प्रस्तुत होकर अपने साक्ष्य दिखा सकते हैं। इसके लिए 12 दस्तावेज की सूची दी गई है उसमें से वह साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद उनका नाम सूची में दर्ज हो जाएगा। जिले में कुल डेढ़ लाख मतदाता हैं जिनकी मैपिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवार्चन क्षेत्र संभाजन से पहले संभाजन के बाद बढ़े बूथ
लोनी 530 582 52
मुरादनगर 522 543 21
साहिबाबाद 1139 1171 32
गाजियाबाद 611 530 19
मोदीनगर 387 397 10
कुल 3189 3223 134

युवा वोटर बनने के लिए भरें फॉर्म 6
एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर को जो युवा 18 वर्ष के हो रहे हैं ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फाॅर्म-6 भरकर जमा करा सकते हैं। निर्वाचक नामावली की किसी प्रविष्टि में संशोधन करने, मतदाता फोटो पहचान पत्र के लिए, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन करने, निवास स्थान परिवर्तन के लिए फाॅर्म-8 और अपमार्जन के लिए फाॅर्म-7 भरकर जमा करा सकते हैं। मतदाता सूची में पंजीकरण कराने या किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन के लिए ऑनलाइन ECINET mobile app या https://voters.eci.gov.in पर फाॅर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed