फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Simran Sharma becomes the flag-bearer for the Indian contingent at the Asian Para Games

Ghaziabad News: एशियन पैरा गेम्स में भारतीय दल की ध्वजवाहक बनीं सिमरन शर्मा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Simran Sharma becomes the flag-bearer for the Indian contingent at the Asian Para Games
एशियन पैरा गेम्स में भारतीय दल की ध्वजवाहक बनीं सिमरन शर्मा। स्रोत: एसोसिएशन
गाजियाबाद। जापान के आइची-नागोया शहर में शुरू हुए 5वें एशियाई पैरा गेम्स-2026 में गाजियाबाद की पैरा एथलीट सिमरन शर्मा भारतीय दल की ध्वजवाहक बनाई गईं। इससे जिले के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। सिमरन को मिली इस जिम्मेदारी से प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों में उत्साह है।
विज्ञापन

मुख्य कोच जेपी सिंह ने बताया कि भारतीय दल के ध्वजवाहक के रूप में पहले टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना पटेल का नाम तय किया गया था। हालांकि, उनके क्वार्टर फाइनल मुकाबले को देखते हुए उन्हें आराम देने के उद्देश्य से ध्वजवाहक की जिम्मेदारी सिमरन शर्मा को दी गई।
विज्ञापन

सिमरन ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण से यह सम्मान हासिल किया है। सिमरन टी-12 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष खंडेलवाल, उपाध्यक्ष अरुण स्वामी, गाजियाबाद के अध्यक्ष अर्जुन वीरवाल और अध्यक्ष सत्य यादव ने सिमरन को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन और देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed