फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Simran said, gold medal is my target, I will achieve it

Ghaziabad News: सिमरन ने कहा, स्वर्ण पदक है लक्ष्य, हासिल करके रहूंगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Simran said, gold medal is my target, I will achieve it
अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित सिमरन शर्मा। संवाद
गाजियाबाद। पैरालंपिक में कांस्य पदक मिला, इसकी खुशी है, लेकिन लक्ष्य अभी अधूरा है। यह स्वर्ण पदक मिलने पर ही पूरा होगा। इसे हासिल करके ही रहूंगी। यह कहना है कि बृहस्पतिवार को अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित पैरा एथलीट सिमरन शर्मा का।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जिद, जुनून और जूझने का जज्बा है तो कोई भी मंजिल तक पहुंच सकता है। समस्याएं रास्ता रोकती हैं लेकिन, जब ठान लिया है मंजिल को हासिल करना ही है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही आंखों की रोशनी ठीक नहीं थी। देखने में समस्या होती थी, लेकिन कभी इसे खुद पर हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोदीनगर के एमएमवी स्कूल में पढ़ाई के दौरान टीचर से जो सबक मिला, वह हमेशा काम आया। हुआ यह कि खेलकूद के दौरान साथी की गलती से हार का सामना करना पड़ा। टीचर नाराज हुए। उन्होंने पिटाई कर दी। पिटाई को सबक मान लिया। ठान लिया कि अब न गलती करनी है और न ही हारना है। यह सबक हमेशा काम आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता की मौत के बाद आई परेशानी

(पीएम कर चुके सम्मानित)
सिमरन ने बताया कि उनके पिता मनोज कुमार शर्मा का 2020 में निधन हो गया। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रही। यह कड़ी परीक्षा का समय था लेकिन इरादा इतना पक्का था कि कभी मंजिल से ध्यान नहीं हटा। उनकी इस यात्रा में सेना में तैनात उनके पति गजेंद्र शर्मा ने मजबूत साथी और प्रेरणा स्रोत के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी दिव्यांगता को कमजोरी की बजाय शक्ति के रूप में अपनाया और लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ती रहीं। सिमरन ने बताया कि पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की और उनको सम्मानित किया।

छठी कक्षा से ही जीतने लगीं थी पदक

सिमरन ने कक्षा छह में ब्लाक स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद लगातार खेल प्रतियोगिताओं में सामान्य बालिकाओं के साथ दौड़ी और पहले नंबर पर रहीं। पैरा एथलीट में 2018 से प्रतिभाग किया और प्रदेश के बाद प्रत्येक वर्ष नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। उन्होंने खेलो इंडिया 2023 में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पेरिस पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीता। उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कविंद्र चौधरी सिमरन शर्मा के इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। कहा कि सिमरन के जीत के हौसले से अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed