फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sikh community will celebrate Vaisakhi festival at home

सिख समाज घर पर ही मनाएगा वैसाखी का त्यौहार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Sikh community will celebrate Vaisakhi festival at home
ग़ाज़ियाबाद। 13 अप्रैल को वैसाखी पर्व मनाया जाएगा। लेकिन लॉक डाउन के कारण इस बार पर्व को सिख समाज प्रतिवर्ष की भांति नहीं मना सकेगा। सिख समाज के लोगों ने और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपील की है कि घर पर ही रहकर पाठ करें और बैसाखी मनाएं। गुऱूद्वारा श्रीगुरू सिंह सभा के प्रधान इंदरजीत सिंह टीटू ने सिख समाज से अपील की है कि इस बार सभी लोग घरों पर रहकर ही गुरू ग्रंथ साहब का पाठ करें। उन्होंने समाज से अपील की है कि हमारे अकाल तख्त साहिब अमृतसर से हुक्म हुआ है जत्थेदार के द्वारा सब लोग अपने घर पर बैठकर गुरु ग्रंथ साहब की बानी पढ़ें और उस सहज पाठ की समाप्ति वैशाखी वाले दिन घर पर ही करें। पाठ पूरा होने पर अरदास में अपने शहर की अपने देश की अपने अड़ोस पड़ोस की अपने यार दोस्तों की सब की खुशहाली और सलामती की अरदास करें। हम सब लोग अपने-अपने घरों में बैठकर ही बैसाखी का पर्व मनाएंगे। सरदार एसपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति माताओं से बहनों से बुजुर्गों से बच्चों से अपील की गई है कि प्रशासन के बताएं नियमों का पालन करें और अपने घर पर बैठकर ही वैशाखी की खुशी को मनाए और सबके लिए अरदास करें। वहीं डीएम और एसएसपी ने भी सिख समाज के लोगों के साथ बैठक कर वैसाखी का पर्व घर पर ही मनाने की अपील की है। गुरू सिंह सभा ने सिख समाज से अपील की है कि वैशाखी का पर्व हमारे लिए बहुत बड़ा पर्व होता है और इस मौके पर हम अलग अलग तरीके से खुशियों का इजहार करते हैं। लेकिन हमारे लिए देश और समाज की रक्षा और देश की खुशहाली प्राथमिकता है। समाज खुशहाल रहेगा, देश खुशहाल रहेगा तो खुशियां मनाने के मौके तो रोज आएंगे हम उसको किसी न किसी रूप में फिर मना लेंगे। इसलिए लॉक डाउन के दौरान घर पर ही खुशियां मनाए। सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक घर पर ही पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed