फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shyamdutt was murdered to repay the loan and pay children's fees

Ghaziabad News: कर्ज उतारने और बच्चों की फीस भरने के लिए की थी श्यामदत्त की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Shyamdutt was murdered to repay the loan and pay children's fees
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के अकबरपुर बहरामपुर में 17 मई को हुई श्यामदत्त (55) की हत्या के मामले में क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने खुलासे का दावा किया है। पुलिस ने शनिवार तड़के हत्या के आरोपी फरीदाबाद निवासी गुरमीत सागर सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी शिवानी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, कारतूस, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और लूटे गए आठ हजार में से 3400 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में शिवानी ने बताया कि उसकी ननद अन्नू को डेढ़ लाख का कर्ज उतारने और बच्चों की स्कूल की फीस भरने की परेशान हो रही थी। इसके लिए उन्होंने श्यामदत्त के यहां लूटपाट की साजिश रची थी।
विज्ञापन


डीसीपी देहात विवेक चंद यादव ने बताया कि शनिवार को टीम तिगरी गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर गुरमीत सागर सिंह आता नजर आया जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो उसने फायरिंग की। आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। डीसीपी ने बताया कि गुरमीत के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में शामिल गुरमीत सागर की बहन अन्नू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




तीन दिन पहले शिवानी ननद के यहां पहुंची

गुरमीत पत्नी के साथ दिल्ली के ओखला इलाके में रहता था जबकि उसकी बहन अन्नू क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहती थी। पूछताछ में सामने आया है कि शिवानी गुरमीत के साथ तीन दिन पहले अन्नू के घर आ गई थी। शिवानी ने पुलिस को बताया उसके श्यामदत्त से पारिवारिक संबंध थे। वह पूर्व में श्यामदत्त के घर में किराये पर भी रही है। ऐसे में उसे जानकारी थी कि श्यामदत्त के पास काफी रुपये हैं। ऐसे में उन्होंने श्यामदत्त के साथ वारदात करने की साजिश की। पारिवारिक संबंध होने के कारण वह अकसर उनके घर में आते जाते थे। घटना से पहले भी वे तीन दिन उनके घर गए और रेकी की। 17 मई को साजिश के तहत वे तीनों गए नाश्ता किया। इसी बीच शिवानी श्यामदत्त की पत्नी को मकान देखने के बहाने बाहर ले गई। उन्हें उम्मीद थी कि घर से दो तीन लाख रुपये मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




16 बार चाकू से किया था वार

पुलिस को जांच में पता चला कि गुरमीत चाकू साथ लाया था। उसकी पत्नी को बाहर भेजने के बाद उसने अपनी बहन के साथ मिलकर श्यामदत्त पर 16 वार किए। इसी बीच अन्नू लॉकर की चाबी की तलाश कर रही थी लेकिन 10 से 15 मिनट में शिवानी और श्यामदत्त की पत्नी वापस लौट आए। ऐसे में वे तीनों वहां से फरार हो गए। घायल हालत में श्यामदत्त को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। चाबी नहीं मिलने पर आरोपियों ने श्यामदत्त की जेब में रखे आठ हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed