फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shubham had sent his friend's earnings to his house and then murdered him

Ghaziabad News: शुभम ने अपने घर पर भेज दी थी दोस्त की कमाई तो कर दी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Shubham had sent his friend's earnings to his house and then murdered him
गाजियाबाद। विजयनगर के आंबेडकर नगर में 21 मई की दोपहर शुभम (23) की सिलिंडर से मारकर हत्या करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि शुभम के साथ कमरे में रहने वाले उसे साथी प्रेम ने रुपये के विवाद में नशे की हालत में हत्या की। हत्या करने की बात प्रेम ने कुबूल की है। पूछताछ में प्रेम ने पुलिस को बताया कि शुभम ने दो महीने लगातार दोनों की कमाई के करीब 40 हजार रुपये अपने ही घर भेज दी। उसने हिसाब मांगा तो उनका विवाद हो गया और हत्या कर दी।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी प्रेम भदोही के चौरी का रहने वाला है। वह यहां जनवरी से शुभम के साथ ही रहता था। पूछताछ में प्रेम ने बताया कि 21 मई को दोनों ने शराब पी। इस दौरान उसने घर रुपये भेजने के बारे में पूछा और हिसाब मांगा तो वह झगड़ा करने लगा। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में उसने पास में रखे सिलिंडर को शुभम के सिर पर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घबराकर वह कमरे का ताला लगाकर भाग गया। उसने मकान मालिक के बेटे से लिए पांच हजार रुपये भी नहीं लौटाए। डीसीपी ने बताया कि इसके पास शुभम का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त सिलिंडर बरामद कर यया गया है।
विज्ञापन



हर महीने दोनों की कमाई एक के घर भेजने का बनाया था प्लान

पूछताछ में प्रेम ने बताया कि दोनों ने मिलकर योजना बनाई थी कि सेलरी मिलने पर बचत की राशि दोनों एक-एक महीने करके एक के घर भेजेंगे। हिसाब शुभम के हाथ में था। आरोप है कि शुभम ने दो महीने लगातार दोनों की कमाई अपने घर ही भेज दी। उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने शुभम से पूछा इस पर वह झगड़ा करने लगा। प्रेम ने बताया कि वह रोजाना 550 रुपये कमाते थे। महीने के करीब 16,500 रुपये। इसमें से उनके करीब छह-सात हजार रुपये खर्च हो जाते थे। बाकी रकम दोनों मिलकर ऑनलाइन ट्रांसफर करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed