{"_id":"6782355cedfa0d2ab00e6dc7","slug":"showed-pistol-when-asked-for-money-farmer-died-of-shock-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104909-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रुपये मांगने पर दिखाया तमंचा, सदमे से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रुपये मांगने पर दिखाया तमंचा, सदमे से किसान की मौत
विज्ञापन
सतपाल, फाइल फोटो
मुरादनगर। उधार दिए 10 लाख रुपये मांगने पर कोल्हू संचालक ने तमंचा दिखाकर किसान को जान से मारने की धमकी दी। इसके सदमे से किसान की मौत हो गई। रावली पुलिस चौकी पर परिजनों व ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग लेकर हंगामा किया।
रावली कलां गांव निवासी किसान सतपाल (58) के परिवार में पत्नी रामवीरी, बेटा हिमांशु, दीपांशु व दो बेटी है। रामवीरी ने बताया कि पति सतपाल ने एक साल पहले कोल्हू संचालक को 10 दस लाख रुपये उधार दिए थे। बृहस्पतिवार रात सतपाल अपने रुपये मांगने कोल्हू संचालक के पास गए थे। आरोप है कि संचालक ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सतपाल अपने घर आकर चारपाई पर लेट गए। शुक्रवार सुबह परिजनों ने किसान को उठने के लिए आवाज लगाई तो उनके शरीर से कोई हलचल दिखाई नहीं दी।
परिजनों ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, तो उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतपाल सिंह की मौत के बाद परिजनों ने रावली चौकी पर हंगामा किया, आरोप है कि कोल्हू संचालक द्वारा धमकी देने पर सदमे में आने से किसान की मौत हुई है। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मृतक सतपाल की पत्नी रामवीरी ने कोल्हू संचालक के खिलाफ तहरीर दी है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल
विज्ञापन