फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shoulder pain and congestion increase during winter

Ghaziabad News: सर्दी में कंधे में दर्द और जाम होने की परेशानी बढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Shoulder pain and congestion increase during winter
जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
गाजियाबाद। सर्दी बढ़ने के साथ ही फोजन शोल्डर (कंधा जाम) होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ठंड के मौसम में जोड़ों और मांसपेशियों में जकड़न बढ़ने के कारण लोग कंधे के दर्द, हाथ उठाने में कठिनाई और रात में तेज पीड़ा की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में फोजन शोल्डर के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन



एमएमजी अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सैय्यद जोहर अली नकवी ने बताया कि सर्दी बढ़ने के बाद फोजन शोल्डर के मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 35 मरीज केवल कंधे के दर्द और जाम की शिकायत लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या में कंधे की मांसपेशियां और जोड़ सख्त हो जाते हैं, जिससे हाथ ऊपर उठाना, कपड़े पहनना या रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाते हैं। डॉ. नकवी ने बताया कि महिलाएं, मधुमेह और हृदय रोग से ग्रसित मरीज इस समस्या से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। लंबे समय तक शारीरिक गतिविधि कम रहने, ठंड में व्यायाम न करने और गलत मुद्रा में सोने से यह समस्या बढ़ जाती है। समय पर फिजियोथेरेपी, हल्के व्यायाम और गर्म सेंक से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


संयुक्त अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में रक्त संचार धीमा हो जाता है, जिससे जोड़ों में अकड़न और दर्द बढ़ता है। फोजन शोल्डर धीरे धीरे बढ़ने वाली समस्या है, जिसे लोग शुरुआत में नजरअंदाज कर देते हैं। यदि समय पर इलाज न हो तो कंधे की गति पूरी तरह सीमित हो सकती है। उन्होंने सलाह दी कि दर्द शुरू होते ही चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। डॉ. एसएन सिंह का कहना है कि ठंड के मौसम में शरीर को सक्रिय रखना, हल्की एक्सरसाइज करना और दर्द को अनदेखा न करना ही फोजन शोल्डर से बचाव का सबसे अच्छा उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्दी बढ़ने के बाद कंधे में दर्द की बढ़ी परेशानी
अर्थला निवासी 52 वर्षीय गृहिणी सुनीता 15 दिन से दाएं कंधे में तेज दर्द और जकड़न से परेशान थीं। सर्दी बढ़ने के साथ उनका दर्द इतना बढ़ गया कि हाथ ऊपर उठाना मुश्किल हो गया। एमएमजी अस्पताल में जांच के बाद फोजन शोल्डर की पुष्टि हुई। नियमित फिजियोथेरेपी, गर्म सेंक और हल्के स्ट्रेचिंग व्यायाम से अब उनकी स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है।




दस दिन से करा रहे फिजियोथेरेपी
वसुंधरा निवासी 60 वर्षीय हृदय रोगी को सर्दी शुरू होते ही बाएं कंधे में दर्द और जाम की समस्या होने लगी। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज किया लेकिन बाद में परेशानी बढ़ गई। संयुक्त अस्पताल में परामर्श के बाद उन्हें फोजन शोल्डर बताया गया। दवाइयों के साथ फिजियोथेरेपी और नियमित व्यायाम से अब दर्द में काफी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed