फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shot himself to implicate the other party, four arrested

Ghaziabad News: दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली, चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Shot himself to implicate the other party, four arrested
लोनी। रंजिश रखने वाले दूसरे पक्ष के लोगों को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की मंशा से जिशान ने खुद को गोली मारी थी। जिशान ने तीन अन्य दोस्तों के सहयोग से अपने पेट के बाहरी हिस्से में गोली मार ली थी। पुलिस ने चारों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोस्तों के कब्जे से तमंचा और कारतूस मिले हैं। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि 21 सितंबर को नजमा ने तहरीर दी थी कि उनके बेटे जिशान को दिल्ली में रहने वाला कुछ लोगों ने गढ़ी कटैया के सामने पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच की जांच में पता चला कि जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह घटनास्थल के आसपास भी नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की। युवक की मदद करने वाले दोस्तों पर पुलिस को शक हुआ। दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने पहले पुलिस को भरमाया, बाद में अपना जुर्म कबूल किया है। जिशान का उनके जानने वालों से विवाद चल रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए उन्होंने अपने दोस्ती की मदद से पेट की खाल खींच कर गोली मारी थी। दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनका दिल्ली में मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने सलमान, शानू, सिकंदर और जिशान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed