{"_id":"65c6a012d039971068019e44","slug":"shot-dead-body-of-young-man-found-on-bed-in-closed-flat-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-106361-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बंद फ्लैट में बेड पर मिला युवक का गोली लगा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बंद फ्लैट में बेड पर मिला युवक का गोली लगा शव
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के वैशाली सेक्टर छह मीडिया एंक्लेव में बंद फ्लैट के अंदर 42 साल के विकास चोखानी का माथे पर गोली लगा शव मिला। भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर बेड पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा। शुक्रवार शाम काफी देर तक फोन कॉल नहीं उठाने पर भाई को शक हुआ था। पुलिस को फ्लैट से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बिहार के सहरसा के रहने वाले विकास चोखानी निजी चार्टर्ड अकाउटेंट के पास नौकरी करते थे। वह फ्लैट में पत्नी के साथ रहते थे। उनके भाई दीपक ने पुलिस को बताया कि दो दिन से वह फोन नहीं उठा रहे थे। शुक्रवार को बहन और भाई बिहार से वैशाली स्थित फ्लैट पर पहुचे थे। काफी देर तक बेल बजाने पर दरवाजा नहीं खुला। आसपास लोगों ने भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर अनहोनी की आशंका जाहिर की। इंदिरापुरम कोतवाली मौके पर पहुंची और भाई-बहन के सामने वीडियो बनाकर दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो विकास शव खून से लथपथ बेड पर पड़ा हुआ था। 315 बोर का अवैध तमंचा नीचे फर्श पर गिरा था जबकि माथे पर गोली लगी थी, लेकिन पीछे की ओर नहीं निकली। पुलिस को कमरे में एक फंदा भी लटका मिला है।
अधिकारियों ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले विकास से बात हुई थी। बातचीत में उन्हें ऐसा कुछ नहीं लगा कि विकास किसी प्रकार के तनाव में थे। शुक्रवार को जब उनकी कॉल विकास ने नहीं उठाई तो उन्हें अनहोनी होने की आशंका हुई। पुलिस जांच में आया है कि विकास की दो माह पहले शादी हुई थी। एक महीने बाद पत्नी हरिद्वार चली गईं। हालांकि, परिजनों को उनकी शादी की जानकारी नहीं थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि अवैध तमंचे की गोली लगा शव युवक का फ्लैट में मिला है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। हत्या या आत्महत्या के एंगल से टीम जांच कर रही है। परिजनों की लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में कार्यक्रम का मंचन करत