{"_id":"695576e242cd271dfb01e70d","slug":"shos-vehicle-overturned-four-policemen-narrowly-escaped-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108173-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एसएचओ की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एसएचओ की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
विज्ञापन
मोदीनगर। मंगलवार देर रात गश्त के दौरान घने कोहरे के कारण निवाड़ी थाने के एसएचओ की गाड़ी खेत में पलट गई। हादसे में एसएचओ जयपाल सिंह समेत चार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि गाड़ी की रफ्तार कम थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
निवाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह रावत मंगलवार रात पुलिस बल के थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा के जंगल की तरफ गाड़ी से गश्त कर रहे थे। गाड़ी में एसएचओ और एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी सवार थे। रात करीब 12 बजे वह गश्त करते हुए खिंदौड़ा गंगनहर चौराहे के समीप पहुंचे। रात में घना कोहरा होने के कारण कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। इस दौरान गाड़ी सड़क किनारे बने गड्ढे में गिरने के बाद अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। पुलिसकर्मी किसी तहर गाड़ी से बाहर निकले। क्रेन के मदद से क्षतिग्रस्त कार को वर्कशाॅप भेजा गया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।