फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shortage of medicines at MMG Hospital; complaint lodged with DM.

Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में दवाओं की कमी, डीएम से शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Shortage of medicines at MMG Hospital; complaint lodged with DM.

विज्ञापन


गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में दवाओं की कमी का मामला सामने आया है। अस्पताल के दवा वितरण काउंटर से मरीजों को डॉक्टर की लिखी सभी दवाएं नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में क्रिश्चियन नगर बागू, विजयनगर निवासी अरुण समाजसेवी ने मंगलवार को जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।



शिकायतकर्ता के अनुसार, 26 सितंबर को अस्पताल के पुरुष दवा वितरण काउंटर संख्या 18बी पर मरीजों को पर्चे में लिखी सभी दवाएं नहीं दी जा रही थीं। काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि स्टोर में दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। गोदाम में दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी उन्हें जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन




अरुण समाजसेवी का आरोप है कि कैलामाइन लोशन और सिरप जैसी सामान्य दवाएं भी मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। दवाएं उपलब्ध नहीं होने पर मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदारी करनी पड़ रही हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस कार्यालय के कमरा नंबर एक में भी शिकायत की गई थी। आरोप है कि वहां के कर्मचारियों ने गोदाम में फोन कर जानकारी लेने की औपचारिकता पूरी की और दवा उपलब्ध नहीं होने की बात कही।




शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से दवाओं की कमी के कारणों का पता लगाने, दवा गोदाम का ऑडिट कराने और वितरण व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच से यह स्पष्ट होना चाहिए कि दवाएं किस स्तर पर समाप्त हो रही हैं और मरीजों को निर्धारित दवाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed