{"_id":"570a86864f1c1b0764c810c8","slug":"short-circuit-in-the-cardboard-factory-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से गत्ता फैक्ट्री में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से गत्ता फैक्ट्री में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रूखनगर गांव में गत्ता फैक्ट्री में रविवार शाम आग लग गई। मजदूरों ने भागकर जान बचाई। आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने 10 वाटर टेंडरों से तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बलबीर नगर शाहदरा दिल्ली निवासी सुभाष चंद गुप्ता का फरूखनगर गांव में प्रिंस पैलेस के नाम से हॉल था। 20 वर्ष पूर्व उन्होंने पैलेस को बंद कर उसमें एक गत्ता फैक्ट्री खोल ली थी। करीब 10 बीघे एरिया में फैली फैक्ट्री में लाखों क्विंटल गत्ता भरा था। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
इस दौरान कई मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। गनीमत रही कि वह हताहत नहीं हुए। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सुभाष चंद ने बताया कि करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ हैै।
विज्ञापन
सीएफओ अक्षय रंजन ने बताया कि शुुरूआती जांच में मामला शॉर्ट सर्किट से आग का लग रहा है। फैक्ट्री में अग्नि शमन यंत्र नहीं लगे थे। फैक्ट्री में 15 गैस सिलेंडर भी मिले, जिनमें आग नहीं लगने दी गई। उनमें आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जांच की जा रही है।